लाटरी के सिस्टम से हुआ अम्बिकापुर नगर निगम के वार्डो का आरक्षण

अम्बिकापुर 24 सितम्बर 2014

  • नगर निगम अम्बिकापुर के 48 वार्डों का आरक्षण सम्पन्न
  • कलेक्टर, महापौर एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लाॅटरी निकालकर किया गया आरक्षण

सरगुजा जिले में नगर निगम अम्बिकापुर के सभी 48 वार्डों एवं नगर पंचायत लखनपुर एवं सीतापुर के 15-15 वार्डों का आरक्षण आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर एवं विहित प्राधिकारी श्रीमती ऋतु सैन द्वारा लाॅटरी पद्धति से ड्राॅ करके निकाला गया। इस अवसर पर नगर निगम के महापौर श्री प्रबोध मिंज, सभापति श्री त्रिलोक कपूर कुषवाहा सहित पार्षदगण एवं आम नागरिक उपस्थित थे। कलेक्टर श्रीमती ऋतु सैन ने शासन से प्राप्त निर्देषानुसार आरक्षण की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए वार्डों की आरक्षण लाॅटरी पद्धति से सम्पन्न किया।

नगर निगम अम्बिकापुर में वार्डो के आरक्षण की स्थिति
वार्ड क्रमांक 01 भगवानपुर वार्ड अनारक्षित महिला, 02 गुरूदेव रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग, 03 श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड अनारक्षित ,04 संत मदर टेरेसा वार्ड अनुसूचित जनजाति ,05 गोधनपुर वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला 06 सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड अनारक्षित ,07 वीर सांवरकर वार्ड अनारक्षित, 08 फुन्दुरडिहारी सेन्ट्रल वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला,09 महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड अनुसूचित जनजाति,10 बाल गंगाधर तिलक वार्ड अनुसूचित जनजाति,11 पटपरिया वार्ड अनुसूचित जनजाति 12 माता राजमोहिनी वार्ड. अनारक्षित महिला 13 मंगल पाण्डेय वार्ड अनुसूचित जाति महिला 14 नमनाकला वार्ड. अनुसूचित जनजाति 15 देवीगंज वार्ड अनारक्षित 16 शहीद चन्द्रषेखर आजाद वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग महिला ,17 इंदिरा गांधी वार्ड अनारक्षित, 18 रैदास वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 19 गुरूघासीदास वार्ड. अनारक्षित महिला 20 भगवान महावीर वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग, 21 महात्मा गांधी वार्ड अनारक्षित, 22 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस वार्ड. अन्य पिछड़ा वर्ग महिला ,23 शहीद वीर नारायण वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग महिला ,24 लरंगसाय वार्ड अनारक्षित 25 पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड. अनारक्षित, 26 सत्ती वार्ड अनारक्षित महिला, 27 गुरूनानक वार्ड अनारक्षित 28 शहीद भगत सिंह वार्ड. अनारक्षित, 29 गौरी वार्ड अनारक्षित,30 लोक नायक जय प्रकाष वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग 31 लाल बहादुर शास़्त्री वार्ड. अनारक्षित महिला 32 शीतला वार्ड अनारक्षित 33 रामानुज वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग 34 ब्रम्ह वार्ड अनारक्षित 35 स्वामी विवेकानंद वार्ड अनारक्षित 36 गुरूद्वारा वार्ड अनारक्षित महिला, 37 महामाया वार्ड. अन्य पिछड़ा वर्ग, 38 अग्रसेन वार्ड. अन्य पिछड़ा वर्ग 39 डाॅ. जाकिर हुसैन वार्ड अनारक्षित, 40 रफी अहमद किदवई वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग, 41 शहीद बिरसा मुण्डा वार्ड. अन्य पिछड़ा वर्ग, 42 शहीद अब्दुल हमीद वार्ड अनारक्षित 43 डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड. अनारक्षित महिला, 44 कबीर वार्ड अनारक्षित महिला 45 डाॅ. भीमराव अम्बेडकर वार्ड अनुसूचित जाति महिला,46 संत गहिरा गुरू वार्ड. अनुसूचित जनजाति महिला, 47 गंगापुर वार्ड अनुसूचित जनजाति 48 बिषुनपुर वार्ड अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित घोषित किया गया है।
ज्ञातव्य है कि अम्बिकापुर नगर निगम के 48 वार्डों में से अनुसूचित जाति महिला के लिए 1 वार्ड, अनुसूचित जाति के लिए 1, अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग के लिए 3, अनुसूचित जनजाति के लिए 7, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 4, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 8, अनारक्षित महिला के लिए 8 एवं अनारक्षित के लिए 16 वार्डों का आरक्षण घोषित किया गया है।

आरक्षण ड्रा करने के दौरान अपर कलेक्टर श्री एन.एन. एक्का, अनुविभागीय अधिकारी श्री एन.एस. भगत एवं ज्योति प्रकाष कुजूर, नगर निगम आयुक्त श्री ए.के. हलदार, पूर्व विधायक श्री सिद्धनाथ पैकरा और विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि श्री करताराम गुप्ता, श्री अखिलेष सोनी, श्री अम्बिकेष केषरी, श्री अजय अग्रवाल, श्री आलोक दुबे, श्री शफी अहमद, पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

अम्बिकापुर नगर निगम के आरक्षण से जुडी और खबरे पढने के लिए क्लिक करे … https://fatafatnews.com/?p=12055