राज्य स्थापना दिवस के दिन आर्थिक नाकेबंदी : तैयारियो की बैठक मे शामिल हुए दिग्गज

अम्बिकापुर 

  • छग विस नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंहदेव की अगुवाई मे प्रदेश महामंत्री राजेश तिवारी ने ली बैठक
  • आर्थिक नाकेबंदी, नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए आयोजित हुई बैठक
  • जोगी मामले मे बोले सिंहदेव कहा कांग्रेस के संविधान मे सदस्यता पुस्तिका देने का मापदण्ड है तय

 

विधान सभा नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंहदेव की अध्यक्षता मे आज प्रदेश महामंत्री राजेश तिवारी ने कांग्रेस पदाधिकारियो की बैठक ली। जिसमे 1 नवंबर का होने वाली आर्थिक नाकेबंदी ,नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव के परिसीमन जैसे विषयो पर चर्चा की गई।

राज्य सरकार को कई अहम मुद्दो मे घेरने और आगामी चुनावो मे कांग्रेस की स्थिती मजबूत करने के उद्देश्य से आज अम्बिकापुर मे बैठक का आयोजन किया गया। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष श्री सिंहदेव की मौजूदगी मे सरगुजा कांग्रेस प्रभारी और प्रदेश महामंत्री श्री तिवारी ने प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी और जिले के 8 ब्लाक के अध्यक्ष की बैठक ली। जिसमे 1 नंवबर की आर्थिक नाकेबंदी , नगरीय निकाय के चुनाव, पंचायती चुनाव के परिमिसीन की प्रारंभिक स्थितियो पर कांग्रेसियो ने गहराई से चर्चा की। और नेता प्रतिपक्ष के मुताबकि बैठक मे तीनो कार्यो को सफलता पूर्वक अंजाम दिए जाने की रणनीति तैयार की गई।

इधर बैठक के बाद पत्रकारो के सवालो और पूर्व मुख्यमंत्री श्री जोगी द्वारा मांग की गई 2 लाख सदस्यता पुस्तिका के मुद्दे पर विस नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस के संविधान का हवाला दिया और संविधान के मुताबित श्री जोगी मांग को नाजायज ठहराया ।

सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के कोठीघर स्थित कांग्रेस कार्यालय की इस अहम बैठक को संचालित करने अम्बिकापुर पंहुचे कांग्रेस के महामंत्री और सरगुजा कांग्रेस प्रभारी राजेश तिवारी ने ये दावा किया है कि राज्य शासन द्वारा लिए गए जनविरोधी फैसले को लेकर शहरी क्षेत्र की जनता मे आक्रोश है। और लोगो मे इस चुनाव के पहले एकजुटता और उत्साह दिख रहा है। जिससे नगरीय निकाय चुनाव मे कांग्रेस को निश्चित ही सफलता मिलेगी।

राज्य स्थापना दिवस के दिन कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी को सफल बनाने और नगरीय निकाय के साथ ही पंचायत चुनाव मे कांग्रेस की स्थिती मजबूत करने वरिष्ठ कांग्रेसियो की मंशा पर कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता कितनी दमदारी से मुहर लगाते है। ये ढलते वक्त के साथ पता चल जाएगा।