मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध कलाकार जोहरा सहगल के निधन पर शोक प्रकट किया

zohra-sehgal
zohra-sehgal

रायपुर 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण सम्मान से अलंकृत देश की प्रसिद्ध फिल्म और रंगमंच कलाकार श्रीमती जोहरा सहगल के  निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। डॉ. रमन सिंह ने आज यहां जारी शोक संदेश में कहा है कि श्रीमती जोहरा सहगल के निधन से देश में रंगमंच और फिल्म जगत के एक सुनहरे युग का अंत हो गया है। उन्होंने कई फिल्मों में यादगार अभिनय कर अपनी शानदार कला प्रतिभा का परिचय दिया। उनका निधन भारतीय कला और संस्कृति के क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने श्रीमती सहगल के शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना और सहानुभूति प्रकट की है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। ज्ञातव्य है कि श्रीमती जोहरा सहगल का कल शाम नई दिल्ली में निधन हो गया।