भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष, सांसद और महापौर ने लगाई झाडू : मुख्यमंत्री को दिया जन्मदिन का तौफा

अम्बिकापुर 

  • मुख्यमंत्री डाँ रमन सिंह को उनके जन्मदिन पर भाजयुमो ने दिया सफाई कौ तौफा
  • भाजुयमो ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक बस स्टैंड मे की साफ सफाई
  • भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सिंह, सांसद कमलभान और महापौर प्रबोध मिंज ने की साफ सफाई

छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह के जन्म दिन के अवसर में आज भाजयुमो कार्यकर्ताओ द्वारा स्थानिय बस स्टैण्ड मे स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने बस स्टैंड की साफ सफाई की।  भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सिंह की अगुवाई मे मे आयोजित स्वच्छता अभियान मे सांसद सरगुजा ने भी झाङू लगाकर सफा-सफाई की और मुख्यमंत्री को जन्मदिन का बधाई देते हुए , प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को मू्र्त रुप देने प्रयास किया।

अम्बिकापुर के अन्तराज्यीय प्रतिक्षा बस स्टैण्ड में आज सुबह भाजुयमो कार्यकर्ताओ के साथ ही सरगुजा सांसद ,भाजपा और महिला मोर्चा के कार्यकर्ता एकत्र हुए। दरअसल आज मुख्यमंत्री डाँ रमन सिंह का जन्मदिन है। और भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सिंह ने उनके जन्मदिन पर सफाई अभियान की शुरआत करने की योजना पहले ही बना ली थी। लिहाजा आज सुबह बस स्टैंड मे साफ -सफाई करते हुए भाजयुमो कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री के जन्म दिन सफाई अभियान के रुप मे मनाया । साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के सपने को भी इन कार्यकर्ताओ ने साकार किया। इस मौके पर साफ सफाई के पहले भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने अपने कार्यकर्ताओ और लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और फिर पूरे बस स्टैण्ड में झाङु लगाते हुए साफ सफाई की।IMG-20141015-WA0008

मुख्यमंत्री को सफाई का तौफा देने के उद्देश्य से शुरु भाजुयमो को सफाई अभियान मे सरगुजा संसाद कमलभान ,महापौर प्रबोध मिंज, अखिलेश सोनी ,भाजुयुमो जिला अध्यक्ष सतोष दास , भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शकुंतला पाण्डेय, और अम्बिकापुर नगर निगम के कई वार्डो के पार्षदो ने बस स्टैंड मे साफ सफाई कर कचरा हटाया।  अभियान का हिस्सा बनने पहुंचे सरगुजा सांसद  कमलभान सिंह ने आज मुख्यमंंत्री के जन्म दिन पर उनके दिर्घायु की कामनाए की । साफ -सफाई की इस दौरान उन्होने अपने हाथ से कचरा फेंक लोगों को स्वच्छता पर ध्यान रखने की नसीहत दी ।

भाजयुमो द्वारा अपने मुख्यमंत्री के जन्मदिन को सफाई अभियान के रुप मे तब्दील करने की पीछे सफाई के प्रति लोगो को और खुद को जागरुक करना ही उद्देश्य रहा होगा। लेकिन आज के कार्यक्रम से खासकर गंदगी फैलाने वाले लोगो को ये नसीहत जरुर मिलेगी की जिन कंधो पर प्रतिनिधित्व करने की क्षमता हैं । जब वह खुद सङकों पर उत्तर कर झाङू लगा रहे तो देश को स्वच्छ बनाने मे ही भलाई है।