भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धर्मलाल कौशिक का पहला नगर आगमन : जोरदार स्वागत की तैयारी मे BJP

dharam LAL KAUSHIK_BJP_CG
dharam LAL KAUSHIK_BJP_CG

अम्बिकापुर 

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष माननीय धरमलाल कौशिक जी का सरगुजा जिला एवं अम्बिकापुर नगर में आगमन कल दिनांक 16 सितम्बर 2014 को दोपहर 2 :00 बजे होगा। माननीय प्रदेशाध्यक्ष जी के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी जिला सरगुजा ने उनके स्वागत की भव्य तैयारियां की है।
कल दिनांक 16 सितम्बर 2014 को ही भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मा. रामविचार नेताम जी का अम्बिकापुर आगमन प्रातः 8ः00 बजे दुर्ग-अम्बिकापुर टेªन द्वारा होना है। जो कि कल मा. प्रदेशाध्यक्ष जी के स्वागत कार्यक्रम में भाग लेंगें।
भाजपा जिलाध्यक्ष कमलभान सिंह ने सरगुजा जिले के समस्त जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं मोर्चा, प्रकोष्ठ के समस्त कार्यकर्ताओं को स्वागत कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।