निगम की समस्याओ को लेकर सडक पर बैठे नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव

अम्बिकापुर 

  • निगम के नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद की अगुवाई मे हुआ विरोध आंदोलन
  • नगर पालिक निगम प्रबंधन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा कर किया आंदोलन
  • दर्जनो कांग्रेस पदाधिकारी औऱ कार्यकर्ता हुए एकत्र
  • 1 घंटे तक रहा चक्काजाम का असर , एमजी रोड और रिंग रोड मे वाहनो की लगी रही कतार

अम्बिकापुर नगर निगम मे व्यापत बुनयादी समस्याओ, खस्ताहाल सडको और भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने आज प्रदर्शन किया । निगम के नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद की अगुवाई मे हुए इस आंदोलन मे विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंहदेव भी शामिल हुए । उपस्थित कांग्रेसियो ने धरना प्रदर्शन मे पहले केन्द्र,राज्य और निगम मे भाजपा सरकार को जमकर कोसा । बाद मे सभी ने गांधी चौक पर चक्का जाम किया। खास बात रही है कि चक्का जाम के दौरान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंहदेव तकरीबन एक घंटे तक सडक मे ही बैठे रहे।CONGRESS 2

अम्बिकापुर नगर निगम की स्थापना के बाद से ही विपक्ष की भूमिका निभा रही कांग्रेस ने निमग मे व्यापत भ्रष्टाचार को लेकर आंदोलन शुरु कर दिया है। जिसके तहत आज निगम के नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद की अगुवाई मे कांग्रेसियो ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव भी धरना स्थल पर पंहुचे। और सभी ने बारी बारी से अम्बिकापुर निगम मे व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने विचार रखे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने केन्द्र , राज्य और निगम मे सत्तासीन भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। साथ ही अम्बिकापुर निमग मे ध्वस्त हो चुकी सडक ,पानी और बिजली की व्यवस्था के खिलाफ राज्य सरकार , निगम प्रबंधन और लोक निर्माण विभाग पर जमकर प्रहार किया।

महामाया नगरी अम्बिकापुर के महामाया रोड , रिंग रोड,मनेन्द्रगढ रोड, ट्राफिक सिंग्नल, शौचालय , निगम की सफाई व्यवस्था , ट्रांसपोर्ट नगर , राशन कार्ड जैसे विभिन्न मुद्दे मे ,, अम्बिकापुर निगम के ढुलमुल रवैये और CONGRESS 1भ्रष्टाचार की बानगी उजागर करने के लिए हुए कांग्रेस के धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियो ने गांधी चौक पर चक्का जाम किया। चक्का जाम के दौरान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारियो के साथ खुद सडक पर बैठ गए। तकरीबन एक घंटे तक सडक पर ही बैठ कर नेता प्रतिपक्ष ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियो से समस्याओ के निदान की चर्चा की। इधर सडक पर ही बैठ कर हुई लंबी चर्चा के बाद जब हमने प्रशासन की ओर से आए तहसीलदार पुष्पेन्द्र शर्मा से चर्चा के विषयो को जानने की कोशिश की । तो उनको भूख लग आई । और तहसीलदार साहब मीडिया के सवालो को दरकिनार कर हाथ हिलाते हुए पैदल घर की ओर निकल लिए।

शहर के व्यसत्तम गांधी चौक मे कांग्रेस के एक घंटे तक रहे चक्का जाम की वजह से मनेन्द्रगढ रोड और रिंगरोड मे तकरीबन दो किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा । हालांकि चक्काजाम के बाद निगम और पीडब्लूडी के अधिकारियो से उनकी जवाबदेही पूछने के बाद नेता प्रतिपक्ष जैसे की सडक से उठे चक्का जाम समाप्त हो गया। लेकिन तब तक चौक के चारो ओर सैकडो वाहन की कतार लग चुकी थी। बाद मे पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखते हुए जाम की स्थिती को सामान्य किया।

अम्बिकापुर निगम के खिलाफ इस बडे आंदोलन के साथ ही 10 वर्षो से विपक्ष मे बैठी कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए चुनावी कसरत शुरु कर दिया है। बहरहाल प्रदेश के प्रथम पंक्ति के नेताओ की मौजूदगी मे हुए इस बडे विरोध प्रदर्शन के बाद निगम की व्यवस्था पटरी मे आए चाहे नही । लेकिन ये तो तय है कि निगम के भ्रष्टार मे लिप्त अधिकारी और नेता जरुर सक्ते मे आ गए हो गे।