भाजपा की मान्यता रद्द करें चुनाव आयोग: कांग्रेस

Shailesh Nitin Trivedi, Congress spokesperson
Shailesh Nitin Trivedi, Congress spokesperson
रायपुर 15 सितंबर 2014
  • धरमलाल कौषिक के खिलाफ मामला दर्ज किया जायें : कांग्रेस 

अंतागढ़ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के द्वारा की गयी खरीद फरोख्त सरकारी तंत्र और पुलिस के दुरूपयोग को घोर लोकतंत्र विरोधी आचरण ठहराते हुये प्रदेष कांग्रेस के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने मांग की है कि लोकतंत्र विरोधी आचरण के लिये भाजपा की मान्यता रद्द हो और लोकप्रतिनिधित्व कानून और आदर्ष आचार संहिता के उल्लंघन का भाजपा प्रदेष अध्यक्ष धरमलाल कौषिक सहित भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जायें। प्रदेष कांग्रेस के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने मांग की है कि प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के प्रत्याषी और निर्दलीय प्रत्याषियों के नाम वापसी में धनबल सरकारी प्रषासनतंत्र और पुलिस को झोंक दिया गया और भाजपा प्रवेष करने में यही लोग सक्रिय रहे। भाजपा ने लोकतंत्र की जड़ो पर कुठाराघात किया है। कांकेर के कलेक्टर एसपी पर भाजपा के एजेंट की तरह काम करने के आरोपों को और एक प्रमाण मिला है। स्वयं भाजपा प्रदेष अध्यक्ष धरमलाल कौषिक को 11 सितंबर को शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थमने के बाद अंतागढ़ से निकल जाना था। अंतागढ़ के बाहर से आये भाजपा नेताओं और प्रचारकों को बाहर करना पुलिस और प्रषासन का दायित्व था। सरकारी प्रभाव में अपने इस दायित्व को भी पुलिस प्रषासन ने नहीं निभाया। चुनाव प्रचार की समय सीमा समाप्त होने के बाद अंतागढ़ विधानसभा की सीमा में बने रहकर और जनसंपर्क जारी रख कर भाजपा प्रदेष अध्यक्ष धरमलाल कौषिक और अन्य भाजपा नेताओं ने जनप्रतिनिधित्व कानून और आदर्ष आचार संहिता का खुला उल्लंघन किया है। पुलिस प्रषासन द्वारा खुलेआम जनप्रतिनिधित्व अधिनियम और आदर्ष आचार संहिता के भाजपा नेताओं द्वारा उल्लंघन को सरंक्षण दिया गया है। कांकेर कलेक्टर और कांकेर एसपी पूरे अंतागढ़ चुनाव में भाजपा के एजेंट के रूप में काम करते रहे है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सरकारी अमले की मदद से भाजपा ने दूषित किया है। अंतागढ़ का चुनाव रद्द किया जाये।