जिससे लड़की से एकतरफा प्यार करता था वो किसी और से प्यार करती थी, इसलिए कर दिया मर्डर

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ की बेमेतरा पुलिस ने लव ट्रायंगल में हुई हत्या का खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला एकतरफा प्यार से जुड़ा हुआ है। जहां एकतरफा प्यार में पड़े प्रेमी को युवती का अपने प्रेमी के साथ घूमना और बात करना इतना नागवार गुजरा कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी और फरार हो गया।

मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘आरोपी राहुल ध्रुव गुधेली गांव की एक लड़की से एकतरफा प्यार करता था। उसी लड़की से धर्मपुष्प कश्यप का भी प्रेम संबंध था। वह लड़की से मिलता जुलता रहता था। जो राहुल को बुरा लगता था। घटना 29 अप्रैल की रात की है। जब धर्मपुष्प अपने प्रेमिका के साथ गुधेली से उफ़रा जा रहा था। तभी पहले से हत्या करने की नीयत से रास्ते में अपने 2 साथियों से साथ बैठे राहुल ने डंडे से धर्मपुष्प पर वार कर दिया। जिससे वह रास्ते पर गिर गया। जिसके बाद आरोपियों ने धारदार चाकू से वार कर युवक की हत्या कर दी। मौके से युवती भागने में सफल रही। मामले में पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया चाकू जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 302,201,120 बी 34 भके तहत केस दर्ज किया है।