Breaking : इस ज़िले के कलेक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए… WhatsApp ग्रुप में पोस्ट कर दी जानकारी

बेमेतरा। कलेक्टर शिव अनन्त तायल ट्रू नाट जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने स्वयं प्रशासनिक व्हाट्सएप ग्रुप में यह जानकारी पोस्ट कर दी है।

इसके साथ अपील की है कि उनके संपर्क में आने वाले कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कोरोना जांच करावे।

इस बात की पुष्टि करते हुए सीएमएचओ डॉक्टर सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि कलेक्टर शिव अनन्त तायल जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं।