पुलिस महानिदेशक ने केन्द्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण…

अम्बिकापुर

पुलिस महानिदेशक, जेल एवं होमगार्ड गिरधारी नायक के द्वारा केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्रीय जेल की सुरक्षा व्यवस्था एवं जेल परिसर की साफ-सफाई तथा कैदियों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली गई साथ ही परिसर में निर्मित बैरक निर्माण का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । JALI IG GIRDHARI NAYAK 2 JALI IG GIRDHARI NAYAK 3 JALI IG GIRDHARI NAYAK 4

 

इस दौरान आई केन्द्रीय जेल परिसर में संचालित अस्पताल का निरीक्षण कर डाक्टर से कैदियों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली गई एवं जेल में निरूद्व बंदियों के लिए संचालित कारखानों का निरीक्षण के दौरान टेलरिंग प्रिटिंग मशीन की संख्या बढ़ाने एवं जेल में संचालित पाठशाला हेतु कैदियों के पठन-पाठन के लिए आवश्यक पुस्तकें एवं सामग्री उपलब्ध कराने हेतु जेल अधीक्षक को निर्देश भी दिया गया। महिला बंदी परिसर में 02 नग नया बैरक, टायलेट एवं बाथरूम के निर्माण हेतु जेल महानिदेशक द्वारा स्वीकृति दी गई साथ ही कैदियों से मिलने आने वाले मुलाकात कक्ष का निरीक्षण किया गया। केन्द्रीय जेल में गौशाला का आरंभ जल्द से जल्द किये जाने हेतु जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया। उक्त निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक, सरगुजा श्री सुन्दरराज पी, जेल अधीक्षक अम्बिकापुर श्री टोप्पो एवं डाॅ0 अग्रवाल एवं केन्द्रीय जेल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।