पहले आदेश की प्रतियां जलाई अब मुख्यमंत्री का जताया आभार

अम्बिकापुर 

अक्टूबर माह से मंहगाई भत्ता देने के आदेश की प्रतिया जलाने वाले छग लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी के बीच अब खुशी का माहौल देखा जा सकता है। दरअसल छग लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने राज्य शासन द्वारा अक्टूबर माह से दिए जाने वाले मंहगाई भत्ता का विरोध किया था। और विरोध स्वरुप पिछले 7 अक्टूबर को शासन के आदेश की प्रतिया को जला कर पूरे प्रदेश मे विरोध प्रदर्शन किया था। लेकिन सप्ताह भर बाद ही मंगलवार 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के हस्ताक्षेप के बाद मुख्य सचिव ने शासकीय कर्मचारियो को दीपावली के तौफा दे दिया और कर्मचारियो की मांग पर नजरे इनायत करते हुए मुख्य सचिव ने शासकीय कर्मचारियो को जुलाई माह से मंहगाई भत्ता देने का निर्णय किया है। जिसके बाद छग लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष कौशलेन्द्र पाण्डेय ने प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियो की ओर से मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के प्रति आभार जताया है।