नगरीय निकाय मंत्री ने ली भाजपा पदाधिकारियो की क्लास

Urban body elections cg
Urban body elections cg

अम्बिकापुर 

  • नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मंत्री अमर अग्रवाल पंहुचे अम्बिकापुर
  • राजमोहनी देवी भवन मे दो घंटे तक चली क्लास
  • मंत्री ने कहा नगरीय निकाय चुनाव के लिए शासन की योजना घर घर तक पंहुचाए

भारतीय जनता पार्टी सरगुजा संभाग की नगरीय निकाय बैठक आज दिनांक 28.08.2014 को राजमोहिनी देवी भवन अम्बिकापुर में नगरीय निकाय चुनाव संयोजक एवं नगरीय निकाय व स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल एवं सह संयोजक प्रदेश महामंत्री शिवरतन शर्मा के मुख्य अतिथ्य में आयोजित की गई।
उक्त बैठक में गृह मंत्री रामसेवक पैंकरा, सांसद कमलभान सिंह, विधायक भैयालाल राजवाडे, चम्पादेवी पावले, श्यामबिहारी जायसवाल, राजशरण भगत, रोहित साय, शिवशंकर पैंकरा, अनिल सिंह मेजर, भीमसेन अग्रवाल, प्रबोध मिंज, डमरू बेहरा, त्रिलोक कपुर कुशवाहा, अजय गोयल, आर.के. पटेल, जवाहर गुप्ता, सुरेश भगत उपस्थित थे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए नगरीय निकाय चुनाव संयोजक अमर अग्रवाल ने चुनाव की दृष्टि से कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उपस्थित जनप्रतिनिधियों से आमंत्रित किये गये सुझाव पर बोलते हुए उन्होने कहा कि सभी आवश्यक बातों को घोषणा पत्र में स्थान दिया जायेगा व समस्त नगरीय निकाय क्षेत्रों में विकास को और गति दी जायेगी। राशन कार्ड के विषय पर उन्होने कहा कि किसी भी पात्र हितग्राहियों का राशन कार्ड निरस्त नहीं किया जायेगा तथा राशन कार्ड निरस्तीकरण बिना परीक्षण केे नहीं किया जायेगा साथ ही उन्होने नगरीय निकाय के अंतर्गत चल रहे जन योजनाओं में गंभीर बिमारी से संबंधित ईलाज, भागीरथी नल-जल योजना, असंगठित कर्मकार व निर्माणी मजदुरों से संबंधित योजनाओं हेतु कैम्प लगाकर निराकरण कर लाभ दिया जायेगा। भविष्य में नगरीय निकाय के क्षेत्र में स्वच्छ व सुन्दर नगरीय निकाय पर विशेष ध्यान देकर कार्य करने की योजना है। साथ ही उन्होने कहा कि नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत क्षेत्रों के विकास व नगर सौन्दर्याकरण के लिए राशि की कमी नही होने दी जायेगा।

BJP to start preparations for Urban body elections.
BJP to start preparations for Urban body elections.

 
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री शिवरतन शर्मा ने कहा कि अभी से बुथ स्तर पर हम सब को कार्य करना है, मतदाता सूची में विशेष ध्यान देकर वार्ड वासियों का नाम जुड़वाने में अभी से हम सब को जुट जाना है। इससे पूर्व हुए समस्त सफल सम्मेलनों के लिए बधाई दी व 13 सितम्बर से प्रारम्भ हो रहे नगरीय निकाय सम्मेलनों की तैयारी के लिए भी कार्यकर्ताओं से आहवान किया। उन्होने कहा कि जिस तरह देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार है उसी तरह से हमें स्थानीय निकायों में भी भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराना है इसके लिए अभी से मिलजुल कर कार्य करने की आवश्यकता है।
गृह मंत्री रामसेवक पैंकरा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन के समस्त योजनाओं का लाभ प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह जन-जन तक पहुचाने के लिए कृतसंकल्पित है, इसके लिए आवश्यक यह है कि प्रदेश की समस्त स्थानीय नगरीय निकायों में भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि बहुमत में हो इसके लिए आवश्यक है कि हम सब भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर शासन की योजनाओं की जानकारी पहुंचाये। प्रदेश सरकार द्वारा नगरीय निकाय के क्षेत्र में भरपुर राशि जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए उपलब्ध करा रही है, जगह-जगह सड़के, नाली, बिजली जैसी आधारभुत संरचनाओं का निर्माण तेजी से हो रहा है, आवश्यकता है तो एकजुट होकर सार्थक जनसम्पर्क का निश्चित ही आगामी नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश की जनता भारी बहुमत से जीत दिलाने में कोई कोर कसर नहीं रखेगी।
सरगुजा सांसद कमलभान सिंह ने कहा कि सभी चुनावों में स्थानीय निकायों का चुनाव महत्वपूर्ण होता है क्योकि शासन के समस्त योजनाओं का व्यवस्थित क्रियान्यवन के लिए स्थानीय निकायों में भारतीय जनता पार्टी के चुने हुए प्रतिनिधि होना आवश्यक है। हम सभी को मिलजुल कर शासन की समस्त योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुॅचाना है जिससे कि प्रत्येक व्यक्ति अपने आप को समस्त योजनाओं से व भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ महसुस करे। एकता में बहुत बल होता है, जिसका परिणाम लोकसभा का चुनाव है, एक विधायक होने के बावजुद भारतीय जनता पार्टी ने 1.5 लाख मतों से जीत हासिल की है इसी तरह नगरीय निकाय चुनाव में भी रिकार्ड मतों से जीतकर भाजपा का परचम लहराना है।
कार्यक्रम का संचालन सरगुजा जिला महामंत्री अम्बिकेश केशरी व आभार सूरजपुर जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल ने किया।
इस बैठक में रजनी त्रिपाठी, बाबुलाल अग्रवाल, रामकिशुन सिंह, अखिलेश सोनी, दीपक पटेल, फुलचन्द सिंह, किरण मिश्रा, ललन प्रताप सिंह, भारत सिंह सिसोदिया, देवकी महाराज, रजनी प्रधान, शैलेश शिवहरे, सावित्री जायसवाल, रामलखन सिंह पैंकरा, कृष्णबिहारी जायसवाल, रामेश्वर पाण्डेय, ओमप्रकाश जायसवाल, शिवनाथ यादव, अमलेश सिंह, हरपाल सिंह भामरा, राजाराम भगत, राधाकृष्ण गुप्ता, लखनलाल श्रीवास्तव, जन्मजेय मिश्रा, राजकुमार बंसल, मुकेश गर्ग, रोशन गुप्ता, विनोद हर्ष, वृजकिशोर पाण्डेय, माया मिश्रा, अनामिका पैंकरा, सरोज गुप्ता, शकुन्तला पाण्डेय, मंजुषा भगत, पूर्णा जायसवाल, मुनेश्वर राजवाडे, रविन्द्र गुप्त भारती, प्रेमानंद तिग्गा, विशाल गोस्वामी, शशि सिंह, दिपेन्द्र चैहान, दीनानाथ यादव, गौरीशंकर अग्रवाल, शैलेश सिंह, नवनीकांत दत्ता, हरमिन्दर सिंह टिन्नी, गोपाल पाण्डेय सहित सरगुजा संभाग के समस्त मण्डल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष, नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम के अध्यक्ष एवं सभापति उपस्थित थे।