नगरीय निकाय को लेकर नेता प्रतिपक्ष और सरगुजा प्रभारी की अगुवाई मे होगी कांग्रेस की बैठक

अम्बिकापुर

सरगुजा जिले में निकाय चुनाव की तैयारीयों को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, सरगुजा प्रभारी व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेश तिवारी व प्रदेश सचिव श्रीमती निति सिंह कल कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि आगामी निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर नगन निगम अम्बिकापुर, नगर पंचायत सीतापुर व लखनपुर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक जिला स्तरीय बैठक आज नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, सरगुजा प्रभारी व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेश तिवारी व प्रदेश सचिव श्रीमती निति सिंह विधायक अम्बिकापुर के निवास तपस्या में लेंगे। बैठक में वर्तमान में कांग्रेस सदस्या अभियान की भी समीक्षा होगी। जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।