धान खरीदी नीति के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्षन

199 ब्लाॅक मुख्यालयों सहित 215 स्थानों पर मुख्यमंत्री  के फूके गये पुतले 

रायपुर 05 अक्टूबर 2014

भाजपा सरकार के द्वारा धान खरीदी में किसानों के साथ धोखाधड़ी और प्रति एकड़ सिर्फ 10 क्ंिवटल धान खरीदी किये जाने की घोशणा के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेषव्यापी विरोध प्रदर्षन किया। प्रदेष के 199 ब्लाॅक कांग्रेस कमेटियों सहित 215 से अधिक स्थानों पर रमन सिंह और भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। विरोध प्रदर्षन की यह षुरूआत है कांग्रेस किसानों के एक-एक दाना धान खरीदी की घोशणा तक आन्दोलन जारी रखेगी। छत्तीसगढ़ के किसानों की धान प्रमुख उपज है। राज्य में समर्थन मूल्य पर सिर्फ धान की व्यापक पैमाने पर खरीदी की जाती है, ऐसे में आधा-अधूरा धान खरीदी की घोशणा कर सरकार किसानों को भूखमरी की कगार पर खड़ा करना चाह रही है, यदि समर्थन मूल्य पर किसानों का पूरा धान नहीं खरीदा जायेगा तो ऐसी स्थिति में किसानों को अपना धान औने-पौने दाम पर बिचैलियों को बेचने की मजबूरी हो जायेगी।