दिल्ली के जंतर मंतर मे धरना की रुपरेखा तैयार

रायपुर 07 सितंबर 2014

भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र को शर्मसार करने के विरोध में दिल्ली में धरना

 

कांग्रेस करेगी भाजपा के अलोकतांत्रिक चरित्र को उजागर

अंतागढ़ उपचुनाव रद्द करने की मांग

चुनाव आयोग को भी ज्ञापन दिया जायेगा

प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष भूपेष बघेल और कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव के नेतृत्व में दिल्ली में कांग्रेस का धरना प्रदर्षन होने जा रहा है। इस धरना के माध्यम से कांग्रेस भाजपा के अलोकतांत्रिक चेहरे को पूरे देष के सामने लायेगी। धरने में विधायकगण और जिला अध्यक्षगण एवं प्रदेष पदाधिकारी एवं कांग्रेसजन शामिल होंगे। विभिन्न माध्यमों से धरना प्रदर्षन में शामिल होने सभी जिलों से जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ ब्लाक अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंच रहे है। कांग्रेस का धरना प्रदर्षन जंतर मंतर दिल्ली में धरना स्थल पर 11 बजे से 2 बजे तक होगा। धरने के बाद कांग्रेसजन चुनाव आयोग को ज्ञापन देने चुनाव आयोग भी जायेंगें। अंतागढ़ उपचुनाव में भाजपा सरकार की हार तय दिखायी दे रही थी। भाजपा सरकार ने धनबल तथा सरकारी मषीनरी और पुलिस तंत्र का उपयोग कर नाम वापसी के लिये दबाव बनाया गया। मोदी फैैक्टर के प्रभाव में कमी की बात अब भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी स्वीकार कर रहा है। पूरे देष में उपचुनावों में भाजपा की पराजय हुई है इससे साबित हो चुका है कि लोगो ने भाजपा को एक बार फिर से नकारना शुरू कर दिया है। अंतागढ़ उपचुनाव में भी भाजपा को अपनी हार तय दिखाई दे रही थी। भाजपा को इस बात का स्पष्ट आभास हो गया था कि प्रजातांत्रिक तरीके से वह उपचुनाव में जीत हासिल नहीं कर सकती। इसीलिये भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने लोकतंत्र की हत्या करने का षड़यंत्र रचा गया और सारी लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तोड़कर खुलकर अंतागढ़ उपचुनाव में भाजपा सरकार द्वारा धनबल और पुलिस बल का दुरूपयोग किया गया। कांग्रेस प्रत्याषी और निर्दलीय प्रत्याषियों को डरा धमका कर नाम वापस कराया गया।

 

 

 

 

शैलेश नितिन त्रिवेदी ,महामंत्री,छत्तीसगढ़ प्रदेष कांग्रेस कमेटी की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार