चोरों के हौसले बुलंद, एक ही रात में टूटे कई घरों के ताले

अम्बिकापुर(उदयपुर)

कोल माईंस क्षेत्र ग्राम परसा में अज्ञात चोरों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। परसा ईस्ट एवं केते बासेन कोल परियोजना के चेक पोस्ट से महज एक किलोमीटर की दूरी पर ग्राम परसा गांधी चैक एवं आसपास में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर कई घरों एवं दूकानों से मोबाईल, नगदी एवं सामान तीन घरों से पन्द्रह सौ एवं तीन -तीन हजार रूपये, दो मोबाईल पार कर दिया। चोरों ने चैकी प्रसाद, अजय बघेल, भज्जू राम के घर से इन सामानों को पार किया। रामकुमार के घर पर भी चोरों ने सेंध मारने का प्रयास किया पर विफल रहे। गांव के लोगों को सुबह इन सभी चोरी की जानकारी होने से लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस अज्ञात चोरों के विरूद्ध धारा 457, 380 का अपराध पंजीबद्ध कर चोरों को खोजने में जुटी हुई है।