कुंए से महिला की लाश मिलने के बाद आक्रोशित हुए ग्रामीण… जताई ह्त्या की आशंका..

राजपुर (पूरन देवांगन) बरियों चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत अमडीपारा के पहाड़ पारा में एक महिला की कुएं में गिरने से मौत हो जाने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।घटना के बाद आक्रोशित क्षेत्र वासियों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिये दुकानों को बंद कराते हुए प्रदर्शन किया।
घटना गुरुवार शाम 4 बजे की है।ग्राम अमडीपारा निवासी शकिद पिता शाहबुल 40 वर्ष गांव के ही देवंती पिता कुखराज 19 वर्ष जाती गोंड को साथ प्रेम प्रसंग होने पर अपने साथ 3 माह पहले भगाकर ले गया था।लड़की के परिजनों ने खोजबीन करने के बाद एक माह पहले बरियो चौकी में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर लड़के का मोबाइल नम्बर पता कर उसे समझाइस देकर वापस बुलाया गया।लड़के एवं लड़की के वापस आने के बाद पुलिस ने दोनों को राजपुर एसडीएम न्यायालय में पेश किया जहाँ लड़की देवंती ने लड़के के साथ रहना स्वीकार करने के बाद न्यायालय द्वारा लड़की को लड़के के परिजनों को सौप दिया।एक माह एक साथ रहने के बाद गुरुवार को शाम 4 बजे लड़के के घर के बाड़ी में स्थित कुए में देवंती की लाश मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
आनन फानन में घरवाले ग्रामीणों की मदद से लड़की को कुँए से बाहर निकाल कर उसे अम्बिकापुर मिशन हास्पिटल इलाज हेतु ले गए जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इधर घटना की जानकारी लगने पर क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।ग्रामीण इसे हत्या का मामला बता कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बरियो चांची,ककना सहित आरा घटगाँव पहुंचकर दुकानों को बंद कराते हुए बरियो चौकी में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।राजपुर थाना प्रभारी किशोर केवट के आश्वाशन के बाद मामला शांत हुआ।फिलहाल मृतिका का पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा।पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।