किशोरी से साथ सामूहिक दुष्कर्म

gang rape
gang rape

अम्बिकापुर

अम्बिकापुर मे सहेली के घर से लौट रही किशोरी से साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसके बाद किशोरी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने गैंग रेप के दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है।

अम्बिकापुर से लगे खैरबार गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी कल अपने सहेली के घर गुदरी बाजार आई थी। लेकिन उसे पता नही था कि उसके घर लौटते वक्त उसके साथ अनाचार की घटना हो जाएगी। दरअसल किशोरी जब घर लौट रही थी ,तभी महामाया रोड के पास Untitled_0004सदभावना चौक मे पल्सर सवार दो युवको ने किशोरी को रुकवाया। और किशोरी को लेकर मोमिनपुरा के निर्माणधीन माकान मे ले गए। जंहा दोनो युवको ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान किशोरी ने मौका पाकर आरोपी के मोबाईल से 100 नंबर डायल किया।

पीडित किशोरी के फोन काल के बाद मौके पर कोतवाली पुलिस पंहुची, और दुष्कर्म पीडित की निशानदेही पर पुलिस ने फरार आरोपियो इस्तियाक और अरशद को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक दोनो आरोपी 11 वी के छात्र है , वही पीडित 8 वी कक्षा मे पढती है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले मे आरोपियो की गिरफ्तारी कर 376 2जी का मामला दर्ज कर लिया है।

पीडित नाबालिग की तत्परता के कारण मामले के दोनो आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार तो कर लिया है। लेकिन किशोरी की आबरु नही बच सकी।