काले धन से करोड़पति बने रेंजर को 4 साल की सजा…

जांजगीर (संजय यादव) भ्रष्टाचार के मामले में जांजगीर में बड़ी कार्रवाई हुई है। भ्रष्टाचार की बदौलत अकूत संपत्ति बटोरने वाले वन विभाग के रेंजर को कोर्ट ने 4 साल जेल की सजा सुनायी है। रेंजर को चार साल के कैद के साथ-साथ 2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। घूसखोर रेंजर का नाम शुत्र्घ्न कौशिक बताया जा रहा है। शत्रुघ्न कौशिक के अलग-अलग ठिकानों पर साल 2014 में ईओडब्ल्यू की टीम ने छापा मारा था। इस मामले में इओडब्ल्यू ने चालान पेश किया था.. जिसके बाद जिला विशेष न्यायालय ने शत्रुघ्न कौशिक को 4 साल कैद और 2 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनायी है। कार्रवाई के वक्त शत्रुघ्न कौशिक बलौदा वन क्षेत्र में पदस्थ थे।