कांग्रेस कार्यालय मे मनाया गया डाॅ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन का जन्म दिन

अम्बिकापुर

प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कार्यालय कोठीघर में भारत रत्न देश के द्वितीय राष्ट्रपति डाॅ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जन्म दिन शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस अवसर पर बच्चों ने पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला तथा शिक्षकों का सम्मान किया गया।

शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय कोठीघर में जिला कांग्रेस, ब्लाॅक कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित कांग्रेस के समस्त अनुषांगिक संगठनों के द्वारा डाॅ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन की छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने सभी को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए, उज्जवल भविष्य की कामना के साथ, भारत रत्न देश के पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा देश के लिये किये गये कार्योें को याद किया तथा कहा कि डाॅ. कृष्णन बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे, वे जाने माने विद्ववान, शिक्षक, वक्ता, प्रशासक, राजनयिक, देशभक्त व शिक्षाशास्त्री थे, उन्होने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में डाॅ. कृष्णन ने जो योगदान दिया है वह सदा अविस्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम शफी अहमद तथा स्कूली बच्चें आयुष गांधी व वैभव जायसवाल ने शिक्षक दिवस की महत्ता बतायी। इस अवसर पर शिक्षक शिव प्रसाद अग्रहरी को शाॅल श्रीफल द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजू बाबरा, आलोक दुबे, महामंत्री अरविन्द सिंह गप्पु, जेपी श्रीवास्तव, मिडिया सेल अध्यक्ष द्वितेन्द्र मिश्रा, गोपाल केशरवानी, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, भानु प्रताप सिंह, सफिक खान, प्रवीण गुप्ता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष संध्या रवानी, मधु दीक्षित, प्रदीप वर्मा, बिजेन्द्र गुप्ता, वेद प्रकाश शर्मा, गजेन्द्र सिंह, शिवप्रसाद अग्रहरी, राजू अग्रवाल, विनय गुप्ता, बंटी शर्मा, प्रमोद चैधरी, लालचंद यादव, जगजीत मिंज, जगरनाथ कुशवाहा, हरभजन सिंह भामरा, वेद प्रकाश शर्मा वेदी, मो. इस्लाम, इन्द्रजीत सिंह धंजल, विवेक सिंह, शैलेन्द्र सिंहदेव, पार्षद मदन जायसवाल, दीनू सोनी, विनोद एक्का, रोजालिया एक्का, गुलेरिया एक्का, निरंजन राय, प्रभात रंजन, विनोद शर्मा, संदीप सिंन्हा, सरिता पाण्डेय, कालींदि यादव, गुलाम रसुल, विष्णु सिंहदेव, अमीत तिवारी, मोनु सिन्हा सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।