‘ए ग्लिम्पसेस ऑफ बायो डायवर्सिटी’ का विमोचन

रायपुर 

मुख्यमंत्री ने किया जैव विविधता पर आधारित पुस्तक ‘ए ग्लिम्पसेस ऑफ बायो डायवर्सिटी’ का विमोचन

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज यहां जनदर्शन कार्यक्रम में श्री एस.सी.जेना द्वारा  जैव विविधता पर लिखित किताब ‘ए ग्लिम्पसेस ऑफ बायो डायवर्सिटी’ का विमोचन किया। डॉ. सिंह ने अंग्रेजी भाषा में लिखित इस किताब को काफी उपयोगी और ज्ञानवर्धन बताते हुए इसके प्रकाशन के लिए श्री जेना को बधाई और शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि श्री जेना छत्तीसगढ़ राज्य के दूसरे प्रधान मुख्य वन संरक्षक रह चुके हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ सहित मध्यभारत के जंगलों और वन्यप्राणियों की विशेषज्ञता हासिल है। श्री जेना ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस किताब में छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश, ओड़िशा और महाराष्ट्र में के में पाए जाने वाले हजारों जंगली जानवरों का विस्तृत जानकारी समाहित है। छह हिस्सों में विभाजित इस किताब में प्रमुख रूप से पक्षियां, कीट, मछलियां, मौलस्क, जंगली स्तनपायी, सरीसृप और सजावटी पेड़-पौधों और फूलों का विस्तृत विवरण शामिल किया गया है।