एशियाई खेलों में भारत को निशानेबाजी का स्वर्ण और कांस्य पदक मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने खिलाडि़यों को दी बधाई

रायपुर 20 सितम्बर 2014

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने एशियाई खेलों में आज भारत को निशाने बाजी में स्वर्ण पदक और कांस्य पदक मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने दक्षिण कोरिया के इंचियोन में चल रहे इन खेलों में निशानेबाजी की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले भारतीय निशाने बाज श्री जीतू राय और कांस्य पदक विजेता सुश्री श्वेता चैधरी को बधाई दी है। डाॅ. रमन सिंह ने एशियाई खेलों में शामिल हो रहे भारतीय खिलाडि़यों के नाम आज यहां जारी शुभकामना संदेश में उम्मीद जतायी है कि वहां विभिन्न प्रतियोगिताओं में हमारे खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रौशन करेंगे।