अच्छी सेहत के लिए खेल जरूरी : बृजमोहन अग्रवाल…

स्व गजानंद दुबे स्मृति व्हालीवाल प्रतियोगिता के विजेता टीमों को कृषि मंत्री ने किया पुरस्कृत

रायपुर  कृषि मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर सिटी स्पोटर््स क्लब द्वारा आयोजित स्वर्गीय गजानंद दुबे स्मृति अंतर शालेय एवं अंतर महाविद्यालयीन व्हालीबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय पुरुष वर्ग में महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय रायपुर, महिला वर्ग में कन्या महाविद्यालय तिल्दा, शालेय बालक वर्ग में हायर सेकेण्डरी स्कूल पथरी, बालिका वर्ग में लिटिल फ्लॉवर स्कूल रायपुर और अंडर 14 बालक वर्ग में शासकीय स्कूल खम्हरिया की टीमें विजेता रही। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि अग्रवाल ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
व्हालीवाल मैदान सप्रे स्कूल में आयोजित समापन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज टीवी-इंटरनेट, स्मार्टफोन के जमाने मे नई पीढ़ी खेलों से दूर होती दिखाई पड़ रही है। नई पीढ़ी में खेलों में रूचि कम हो गई है। इसका असर बच्चों की सेहत पर साफ नजर आता है। उन्होंने कहा कि युवाओं के प्रेरणास्रोत और युग पुरूष स्वामी विवेकानंद ने स्वस्थ मस्तिष्क के लिए स्वस्थ शरीर और स्वस्थ शरीर के लिए खेलों को जरूरी बताया था।   अग्रवाल ने कहा कि खेल की दुनिया में आज राजधानी रायपुर की अंतराष्ट्रीय  पहचान बन गई है। युवाओं के लिए सर्वसुविधायुक्त अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम तथा अंतराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम की सुविधा उपलब्ध है। राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब के पास स्थित इनडोर स्टेडियम और आउटडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल स्पर्धाएं होती रहती हैं।  उन्होंने कहा कि  डिग्री गर्ल्स कॉलेज में स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स का भी निर्माण हो रहा है। छत्तीसगढ़ में उपलब्ध खेल सुविधाओं के चलते हम वर्ष 2019 में नेशनल गेम्स की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं।
रायपुर नगर निगम के महापौर प्रमोद दुबे ने कहा कि कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने ही रायपुर में स्पोर्ट्स कॉरिडोर की प्लानिंग की थी। यह उनका ही स्वप्न था। आज खेल के सुसज्जित और सुव्यवस्थित मैदान का श्रेय उन्ही को है। उन्होंने कहा कि नगर निगम रायपुर खेल के मैदानों की देखरेख बेहतर ढंग से कर रहा है। छत्तीसगढ़ सन्ननिर्माण एवं कर्मकार मंडल के अध्यक्ष मोहन एंटी ने स्वर्गीय गजानंद दुबे स्मृति अंतर शालेय एवं अंतर महाविद्यालयीन व्हालीबॉल प्रतियोगिता के तीनों वर्गों के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को स्पोर्ट्स साइकल प्रदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर व्हालीवाल के अंतराष्ट्रीय निर्णायक विनोद नायर को सम्मानित किया गया। विशिष्ठ अतिथि प्रेस क्लब रायपुर के अध्यक्ष केके शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्कूलों में खेल का मैदान अनिवार्य होना चाहिए। इस दिशा में राज्य शासन द्वारा लगातार प्रयास भी किया जा रहा है। आभार प्रदर्शन रायपुर सिटी स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष सुभाष तिवारी ने किया। इस अवसर पर साईं की प्रमुख पंत, आयोजक क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष सीएस ठाकुर,सचिव जनकराम यादव, अकरम खान, नितिन पांडे, प्रणय तिवारी, अजय सोनी, राहुल जैन, संतोष सोनी आदि उपस्थित थे।

खिलाड़ियों को जूते खरीदने कृषि मंत्री ने दी पांच-पांच हजार रूपए की सहायता

कृषि मंत्री श्री अग्रवाल ने तिल्दा कन्या महाविद्यालय टीम तथा खम्हरिया स्कूल टीम के खिलाड़ियों को स्पोटर््स जूते  खरीदने  पांच-पांच हजार रूपए की  5-5  हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की। श्री अग्रवाल ने सप्रे शाला मैदान में सर्वसुविधायुक्त व्हालीवाल मैदान बनाने 5 लाख रूपए भी स्वीकृत किए।