Chhattisgarh Politics: टीएस बाबा चुनाव लड़े न लड़े.. कांग्रेस को फर्क नहीं पड़ेगा, चुनाव लड़ने 10 खड़े हैं- गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू

बालोद. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने मन की बात कहते हुए बयान दिया है कि इस बार उनका चुनाव लड़ने का मन नही हैं। उसी के जवाब में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का भी बयान आया है कि उनके चुनाव लड़ने न लड़ने से कांग्रेस को कोई फर्क नही पड़ेगा, क्योंकि चुनाव लड़ने के लिए 10 खड़े हैं।

इससे पहले भी टीएस सिंहदेव ने कहा था कि चुनाव से पहले वे कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। उनके इस बयान ने प्रदेश का सियासी पारा बढ़ा दिया था। वही लोग इस बयान के कई तरह के मायने निकाल रहे थे। इसी बीच सरगुजा दौरे पर पहुंचे टीएस सिंहदेव ने चुनाव लडऩे को लेकर आखिर अपने मन की बात कह ही दी। शहर के गांधी स्टेडियम में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव लडऩे का सही में मन नहीं है। वहीं अब तक जितने भी चुनाव हुए हैं, इसके पहले 2008, 2013 और 2018 में मन में भी था कि चुनाव लडऩा है, लेकिन इस बार चुनाव लडऩे का वैसा मन नहीं है, जैसा पहले रहता था। वहीं छत्तीसगढ़ में इस बयान के बाद से सियासी पारा चढ़ गया है।

वहीं मानस गान प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करने बालोद जिले के ग्राम भीरई पहुंचे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के चुनाव नहीं लड़ने के फैसले पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बड़ा बयान दे डाला। मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि कांग्रेस को कोई नुकसान का प्रश्न ही नहीं है। कांग्रेस एक बड़ी संस्था है कि इस पर कोई एक व्यक्ति कहे मुझे चुनाव नहीं लड़ना है, तो फिल ऑफ द ब्लैंक्स के लिए लोग तैयार है। कोई एक व्यक्ति चुनाव नही लड़ना चाहता, तो वहाँ 10 लोग चुनाव लड़ने को तैयार है, पर टीएस बाबा ने किस भावना से, क्या सोच कर उन्होंने कहा ये तो वही जाने। उनके कहने का क्या भाव है, क्या अर्थ है, क्या परिस्थितियां है उनके सामने वही जाने। उससे कांग्रेस को कोई असर इससे पड़ेगा ऐसा नही है, क्योंकि कांग्रेस पुरानी संस्था है, बड़ी संस्था है, काफी झंझावत झेलने वाली संस्था है। देश की आजादी को झेलने वाली संस्था है। अनेकों परिस्थितियां आई आजादी बाद वो कांग्रेस की संस्था हैं।

अब देखना होगा कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आगामी विधानसभा चुनाव लड़ते हैं या नहीं? यह तो आने वाला वक्त में सिंहदेव ही बता पायेंगे, लेकिन उनका यह बयान सियासी गलियारों में भूचाल ला सकता है।