फुलेश्वरी अध्यक्ष और प्रभात बने उपाध्यक्ष : उपाध्यक्ष के लिए हुई क्रास वोटिंग

अम्बिकापुर

सरगुजा जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन आज अम्बिकापुर में काफी गहमा गहमी के बीच संपन्न हुआ। जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष मे संपन्न इस चुनाव में दोनो पदो पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। लेकिन इस दौरान उपाध्यक्ष के निर्वाचन मे कांग्रेस भाजपा के उम्मीदवारो को बराबर मत मिला। जिसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए फैसला बंद डिब्बे से पर्ची निकाल कर किया गया।

पिछले 10 वर्षो से जिला पंचायत मे काबिज भाजपा ने इस बार भी बाजी मार ली है। हांलाकि इस बार मुकाबला भाजपा के लिए इतना आसानzila panchyat नही माना जा रहा था। लेकिन भाजपा का समर्थन नही मिलने से निर्दलीय चुनाव जीत कर आई फुलेश्वरी पैकरा के साथ से भाजपा की मुश्किले कम हो गई। और भाजपा के समर्थन से अध्यक्ष पद के लिए फुलेश्वरी पैकरा ने कांग्रेस उम्मीदवार भोजवंती को 6 के मुकाबले 8 मतो से मात दे दी। वही उपाध्यक्ष पद के तरफ से कांग्रेस समर्थित सदस्य राकेश गुप्ता और भाजपा के प्रभात खलखो के बीच मुकाबला टाई हो गया। लिहाजा पंचायत राज अधिनियम के तहत सभी निर्वाचित पदाधिकारियो के सामने पर्ची निकाली गई। जिसमे प्रभात खलखो की जीत हो गई।

14 सदस्यो वाली सरगुजा जिला पंचायत के लिए कांग्रेस और भाजपा के 6-6 सदस्य जीत कर आए थे। लेकिन जो निर्दलीय प्रत्याशी भी भाजपा खेमा होने के कारण ये मुकाबला पहले से भाजपा के पक्ष मे माना जा रहा था। लेकिन क्रास वोटिंग और सदस्यो की खरीद फरोख्त की संभावना से स्थिती निर्वाचन के समय तक स्पष्ट नही थी। और उपाध्यक्ष के निर्वाचन में ऐसा हुआ भी। हांलाकि भाजपा की ओर से अध्यक्ष बनी फुलेश्वरी अध्यक्ष बनने के बाद bjpमहिलाओ के उत्थान का दावा कर रही है,, तो वही कडे संघर्ष के बाद जिला पंचायत के उपाध्यक्ष बने प्रभात मोदी और रमन स्टाईल मे विकास का दावा कर रहे है।

सरगुजा जिला में विधानसभा और नगरीय निकाय मे अपने सर जीत का सेहरा बांधने वाली कांग्रेस का जिला पंचायत चुनाव मे सुपडा साफ हो गया है। और भाजपाई को लोकसभा के बाद जिला पंचायत मे एक बार फिर अपना झंडा बुलंद करने का मौका मिला है। लेकिन फिर भी सवाल ये उठ रहा है कि आखिर भाजपा के किस सदस्य ने क्रास वोटिंग की है,, जिससे उपाध्यक्ष के चुनाव भाजपा लाटरी सिस्टम से जीत सकी।