Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पैरों तले रौंदे गए महात्मा गांधी, कांग्रेसियों ने किया अपमान

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्काईवॉक को लेकर कांग्रेस आज बड़े प्रदर्शन पर सड़कों पर उतरी थी। महापौर एजाज ढेबर इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे। सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद थे और इसके प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी का अपमान किया है। प्रदर्शन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के पैरों तले रौंदे गए हैं महात्मा गांधी। कांग्रेसियों को महात्मा गांधी पैरों से रौंदकर जब मन नहीं भरा तो स्काई वॉक के ऊपर से नक़ली नोट भी उड़ाए, और यही नोट जब नीचे गिरा तो आंदोलकारियों ने पैरों से रौंदा। बता दें कि नोट में महात्मा गांधी का चित्र छपा हैं।

IMG 20221229 WA0053

उसके बाद ये कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने इसे नोट नक़ली है कहकर दरकिनार कर दिया। मीडिया ने जब उनसे नोट नक़ली है महात्मा गांधी का चित्र असली है, इस पर सवाल किया तो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भागते नजर आए।