बतौली हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य मिरी हुए सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह संपन्न, क्षेत्रभर के स्कूल शिक्षक हुए शामिल!

बतौली (फटाफट न्यूज) | प्रशांत खेमरिया

Surguja News: बतौली हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ प्राचार्य सीआर मिरी का सेवा निवृत्ति के बाद भव्य विदाई समारोह शनिवार को संपन्न कर दिया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और शिक्षक गण सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्राचार्य ने 15 वर्ष बतौली स्कूल में अपनी सेवाएं दी है

शनिवार को एक भव्य समारोह आयोजित कर बालक हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य सीआर मिरी का विदाई समारोह संपन्न किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थी काफी भावुक हो गए थे। सभी ने प्राचार्य को घेर कर अपनी भावनाएं प्रकट की। विद्यार्थी सहित शिक्षकों ने प्राचार्य को रैली की शक्ल में ले जाकर आयोजन कक्ष में बिठाया। इसके बाद उनका भव्य स्वागत पुष्प गुच्छ और विदाई गीत के माध्यम से किया गया। बतौली हायर सेकेंडरी स्कूल में सन 2007 से उन्होंने निरंतर अपनी सेवाएं दी है।

गौरतलब है कि प्राचार्य का जन्म 1960 में ग्राम खिसौरा, अकलतरा में हुआ था। शासकीय सेवा में प्रथम नियुक्ति सन 1987 में पसान जिला बिलासपुर में हुई थी। इसके बाद 1995 को प्राचार्य के पद पर पदोन्नत होकर वे हायर सेकंडरी विद्यालय नवानगर में पदस्थ हुए थे। सन् 2007 से शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बतौली में उन्होंने अपनी सेवाएं जारी रखी।

विदाई कार्यक्रम में शरद चन्द्र मेशपाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, इंदू तिर्की सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी, महेश ठाकुर बीआरसी, बीआर त्रिपाठी प्राचार्य कन्या हायर सेकेडरी स्कूल बतौली, एसएन सिंह प्राचार्य चिरगा, विमल दुबे प्राचार्य बलरामपुर, पीके मिश्रा प्राचार्य, शिक्षक हरिवंशी के अलावा प्रमुख रूप से विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक गुप्ता के साथ ही राजकुमार सोनी, विवेकानंद जनपद सदस्य, अवधेश गुप्ता, वरिष्ठ शिक्षक सुदामा गुप्ता के अपना उद्बोधन दिया गया। प्राचार्य के सम्मान में हायर सेकेंडरी के सभी शिक्षकों ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए। मंच संचालन विजय बहादुर यादव के द्वारा किया गया।

image editor output image1535494941 1664641597290

इस कार्यक्रम में केक काटकर भी प्राचार्य को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। विद्यालय की छात्रा राधिका, प्रिया और साथियों के द्वारा खूबसूरत विदाई गीत प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य सीआर मिरी ने उद्बोधन के दौरान पूरे सेवाकाल का अनुभव लोगों से साझा किया। प्रेरणास्पद शिक्षकीय कार्य और विद्यार्थियों से बेहतर सामंजस्य स्थापित करने में प्राचार्य जाने जाते थे। उनके पढ़ाए हुए छात्र आज कई शासकीय वरिष्ठ पदों पर आसीन होकर प्रसिद्धि प्राप्त कर रहे हैं। इस दौरान सभी ने प्राचार्य को भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम के दौरान आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य राजेश गुप्ता, हायर सेकेंडरी की उप प्राचार्य आर प्रसन्ना के साथ शिक्षक विजय विश्वकर्मा, राकेश गुप्ता, विजय बहादुर यादव, बंजारे, नील कुसुम, चंद्रकांति, दिनेश सिंह, मोहसीन खान, सुजीत जयसवाल सहित अन्य शिक्षण गण की सक्रिय भूमिका रही।