फटाखा व्यापारियों को नगर पालिका का अल्टीमेेंटम… दुकान लगाना है तो देनी होगी मोटी रकम… व्यापारियों में रोष…

जांजगीर चांपा। दीपावली में जिला मुख्यालय का फटाखा दुकान हाई स्कूल मैदान पर लगता आ रहा है। लेकिन इस वर्ष 1 नवबंर को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर जगह की दिक्कत आ रहा हैं। वही नगर पालिका और फटाखा व्यपारीयों के बीच दुकान लगाने के लिए तालमेल नही बन पा रहा हैं। जिला मुख्यालय के फटाखा व्यापारीयों को इस वर्ष नगर पालिका द्वारा अल्टीमेंटम दिया जा रहा हैं. अगर हाई स्कूल मैदान में दुकान लगाना हैं तो पालिका को पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक टैक्स देना होगा। वही फटाखा दुकान के लिए लगने वाले टेंट व अनुमति भी नगर पालिका अपनी मनमर्जी के हिसाब से देगी। इस बात को लेकर जिला मुख्यालय के 40 फटाखा व्यापारी आज नगर पालिका कार्यालय में मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मिल अपनी पीड़ा को बताया हैं।

व्यापारीयो का कहना है कि विगत वर्षो से हाई स्कूल मैदान में पटाखा व्यापारी द्वारा आपस में राशि कलेक्शन कर बिजली, पानी, टेंट की व्यवस्था स्वंय करते थे। जिसमें सभी को समान खर्च करना पड़ता था। लेकिन इस वर्ष नगर पालिका के पार्षदगढ़ इस बात को लेकर अंड़गा लगा रहे है कि हाई स्कूल मैदान में पटाखा व्यापारीयों के लिए सारी व्यवस्था नगर पालिका अपनी मनमर्जी से करेगीं। जिसको लेकर पटाखा व्यापारीयों में रोष हैं. उनका कहना हैं पिछले वर्ष से इस वर्ष अधिक टैक्स मांगा जा रहा हैं। वही पहले की अपेक्षा इस वर्ष टेंट,पानी,बिजली के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ रहा हैं। पूर्व में एक दुकानदार को 5 से 6 हजार रूपयें खर्च आता था इस बार नगर पालिका व्यवस्था के लिए 8 से 9 हजार मांग रही हैं। तो हम कहां से देगें इसी बात को लेकर नगर पालिका के पार्षदगढ़, कर्मचारी और फटाखा व्यापारीयों के बीच खींचतान चल रहा हैं। अब कल मुख्य नगर पालिका के सामने सभी फटाखा व्यापारी अपनी बात रखेगें।