यहां दशहरे पर रावण नहीं आतंकवादियों के जलाए जाएंगे पुतले

इस बार दशहरा पर न केवल रावण को जलाया जाएगा, बल्कि आज के दौर में अत्याचार का प्रतीक बन गए आंतकवादियों के पुतले भी फूंके जाएंगे। राजौरी गार्डन के गांव तितारपुर की रावण मंडी में इस बार खास किस्म के पुतले बन रहे हैं। दशहरा पर जलाने के लिए आतंकवाद और पाकिस्तान के पुतले बनाए गए हैं।

इस बारे में पुतला निर्माता रोहित और विजेंद्र ने बताया कि इन पुतलों पर आतंकवादियों की पहचान अंकित की गई है। कुछ आतंकवादियों के नाम भी लगाए गए हैं। वहीं आतंकवादियों को पनाह देने वाले देश पाकिस्तान के भी पुतले तैयार किए गए हैं। रावण के साथ ही इन पुतलों की भी काफी मांग है। कुछ लोगों ने और पुतले बनाने के ऑर्डर भी दिए हैं।