पड़ताल.. दीदी के जलवे..!

@संजय यादव 23 अक्टुबर 2020

दीदी के जलवे..!
जब से जांजगीर मे दीदी का आगमन हुआ है, तब से दीदी अपने बड़े जलवे दिखा रही है। बड़े दीदी से लेकर छोटी दीदी के तेवर दिखते ही बनता है। जिले में दीदी की चर्चा हर एक जुबान पर है। दीदी भी अच्छे-अच्छो को चने चबवा देती है। जिले के खिलाड़ीयों का पहुंच डारेक्ट दीदी तक है। शहर मे अच्छे काम हो या बूरे काम, दीदी के आदेश बैगर पंरीदा भी पर नही मार सकता हैं। दीदी के आदेश सरोपरी है। छोटे काम हो बड़े काम,दीदी के आदेश बैगर किसी काम की शुरूवात नही कर सकते है। पहले दीदी को खुश करो फिर काम की शुरूवात करो, तभी दीदी कृपा बरसाती है।

राॅबिनहुड़ कुमार…
राॅबिनहुड़ कुमार साहब अपने मे मस्त है, जिले मे क्या हो रहा, क्या नया करना है उसकी चिंता कुमार साहब को तनिक भी नही है। जब तक जिले मे रहो खायो पीयों एस करो.. बस यहीं कुमार साहब का मुलमंत्र है। जिले में किसान,आम लोग भी कुमार साहब के इस रैवये से अब बहुत ज्यादा परेशान हो गये हैं। जिसकी शिकायत अपने नेताओ तक कर रहे हैं,लेकिन कुमार साहब भी दबंग है, कह रहे है जिनको शिकायत करना है कर लो.. करूंगा अपनी मनमर्जी का ..

पंचायत के राज…
जिला पंचायत मे जंगल राज है, अधिकारी का डर किसी को नही है। सभी को काम के एवज में दक्षिणा चाहिए… आम हो या खास बिना दक्षिणा के बैगर एक फाइल आगे नही बढ़ती . दक्षिणा दो तो काम दो मिनट मे हो जाता है। अधिकारी से लेकर कर्मचारी भी एक दुसरे नेचर को समझते हैं। कर्मचारी भी अपने साहब के नेचर से परिचित है। जिसके कारण वे खुले आम लोगो से दक्षिणा लेने मे संकोच नही करते। साहब भी मस्ममौला है…आप भी खुश मै भी खुश…

भ्रष्ट्राचारी के हाथों विभाग की जिम्मेदारी…
जांजगीर चांपा जिले में सिंचाई विभाग भ्रष्ट्राचार का गढ़ बन गया हैं. यहां के अधिकारी बे लगाम हो गये है। सिंचाई कालोनी मे आये दिन रोज नये घोटाला सामने आ रहा हैं। लेकिन आधिकारी के उपर कार्यवाही करने के बजाय प्रमोशन दिया जा रहा है। जिनका जिम्मा जिले के सिंचाई विभाग का उनके उपर कई आरोप है।

सांसद के पांच साल गुमनामी के…
जंाजगीर चांपा लोकसभा के भाजपा सांसद को अब जनता चाउर लेकर ढुंढ रहे हैं. लेकिन उनको ढुंढ नही पा रहे है। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद आम लोग के लिए गुम हो गये हैं। चुनाव के पहले सैकड़ो वादा कर भूल गये हैं। हांलाकि उनका कार्यकाल पांच साल का है। ये उनको नही भुलना चाहिए। लोेकसभा क्षेत्र की जनता इसका जवाब जरूर आने वाले समय मे देगी।