फेसबुक में दोस्ती, शादी का झांसा, फ़िर दुष्कर्म… एयर फोर्स का जवान गिरफ़्तार

रायपुर। राजधानी पुलिस ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गोल बाजार पुलिस ने मध्यप्रदेश के सतना में दबिश देकर एयर फोर्स के जवान को गिरफ्तार किया।

जानकारी के मुताबिक दुष्कर्म के आरोपी जवान पंकज साहू ने फेसबुक में दोस्ती कर एक युवती को शादी का झांसा दिया औऱ उसके साथ दुष्कर्म किया।

मध्यप्रदेश से लौटने के बाद गोल बाजार पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी जवान को जेल भेज दिया गया।