दिल थाम कर रखिए MS धोनी 25 सितंबर को करने जा रहे हैं बड़ा ऐलान

FatafatNews Desk: आमतौर पर सोशल मीडिया से दूर रहने वाले MS धोनी ने अपने फेसबुक पेज पर एक ऐसा पोस्ट डाला है, जिसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। दरअसल धोनी 25 सितंबर को फेसबुक पर लाइव आने वाले हैं। धोनी ने पोस्ट में लिखा, ‘मैं आपके साथ एक खबर साझा करूंगा। 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे लाइव आकर ये जानकारी दूंगा।’ इस पोस्ट के बाद कयास लगाया जाने लगे हैं कि वह IPL से संन्यास की घोषणा करने वाले हैं।