शुक्रवार: आज के दिन होती है माँ लक्ष्मी की कृपा, इन बातों का रखे ध्यान कभी धन की कमी नही होगी

फटाफट डेस्क. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार जो व्यक्ति धन की कमी से जूझ रहा है। उसे माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। सौभाग्य बढ़ाने के लिए व्यक्ति को शुक्रवार के दिन लाल रंग का वस्त्र पहनना चाहिए और सिंदूर या लाल चंदन से तिलक करना चाहिए। इस दिन मां लक्ष्मी की विशेष कृपा के लिए किसी सुहागन स्त्री को सुहाग सामग्री का दान कर सकते हैं। इससे आपके घर में धन की कमी पूरी होगी।

शुक्रवार के दिन सुबह नहाकर बिना पानी पीए शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं। इसके साथ ही रुद्राक्ष की माला से ऊं नम: शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार शुक्रवार का संबंध सीधा शुक्राचार्य से है जो असुरों के गुरु थे। वे भगवान शिव के परम भक्त भी थे। इसलिए भगवान शिव की पूजा से शुक्र ग्रह की भी कृपा होती है। शुक्रवार को 3 कुंआरी कन्या को अपने घर बुलाकर खीर खिलाना चाहिए और उन्हें दक्षिणा, पीले वस्त्र देकर विदा करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और इसके साथ ही धन की भी प्राप्ति होती है।

शुक्रवार के दिन रखें इन बातों का ध्यान रखना चाहिए

– गाय को शुक्रवार के दिन पहली रोटी खिलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। ऐसा करने से आपके जीवन में पैसों की कभी कमी नहीं होगी।

– श्री सूक्त का पाठ करें। पूजा के समय अर्पित घी को ले जाकर किसी सुहागन ब्राह्मण महिला को दान करें। ऐसे करने से यदि आप आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, तो यह संकट दूर हो जाएगा ।

– यदि आप अपने जीवन में आर्थिक रूप से अधिक नुकसान में जा रहे हैं। तो आप 12 कौड़ी को जलाकर उसकी राख बना लो। इसके बाद इसे हरे रंग के कपड़े में बांधकर जल में प्रवाह कर दाे। ऐसा निरंतर करने से आपको आर्थिक नुकसान होने से छुटकारा मिल जाएगा।

– मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह कृपा प्राप्त करने के लिए शुक्रवार का व्रत रखना बेहद कारगर उपाय है। इस दिन शुक्र देव का खास मंत्र “ॐ शुं शुक्राय नम:” या “ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहं” का 108 बार जाप करना चाहिए. इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

– माता लक्ष्मी और शुक्रदेव कभी भी गंदगी में वास नहीं करते हैं। इसलिए इनकी कृपा चाहते हैं तो अपना वातावरण शुद्ध रखें और घर में साफ-सफाई पर भी विशेष रूप से ध्यान दें।

– शुक्रवार का दिन सफेद रंग से संबंधित होता है। इसलिए इस दिन ज्यादा से ज्यादा इस रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। शुक्रवार के दिन सफेद रंग के वस्त्र पहन कर ही पूजा पाठ करना चाहिए।

– व्रत रखने के साथ ही इस दिन शुक्र ग्रह से संबंधित चीजों का दान करना भी शुभ रहता है। शुक्रवार के दिन सफेद रंग की चीजों का दान जैसे कि चावल, दूध, दही, आटा और मिश्री दान में दे सकते हैं। इसके अलावा शुक्रवार के दिन चींटियों और गाय को आटा खिलाने शुक्र देव की कृपा होती है।

– भगवान विष्णु के बिना मां लक्ष्मी की पूजा अधूरी मानी जाती है। इसलिए शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी का साथ में पूजन करना चाहिए। इससे धन-धान्य और वैभव की प्राप्ति होती है।