सेहतनामा: क्या आप भी पीते हैं गर्म पानी में नींबू डालकर तो संभल जाइए! अधिक सेवन से अल्सर बढ़ने का खतरा

फ़टाफ़ट डेस्क. क्या आप भी सुबह सुबह गर्म पानी में नींबू पीते हैं? सुबह में आपने बहुतों को देखा होगा गरम पानी पीते हुए. असल में लोग इसका सेवन इसलिए करते हैं ताकि उनके शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ मल मूत्र के सहारे बाहर निकल आए। आपको पता है रोज सुबह में इस तरीके से पानी पीने से स्किन (skin) और पेट (stomach) को बहुत फायदा पहुंचाता। जहां पेट अच्छा से साफ हो जाता है वहीं, स्किन पर निखार आता है। लेकिन क्या आपको पता है गरम पानी में नींबू मिलाकर पीने से फायदे दोगुने हो जाते हैं। लेकिन आपको ये भी बता दे कि फायदे के साथ साथ इसके नुकसान के बारे में भी जानना आपको जरूरी हैं।

– नींबू की तासीर ठंडी होती है और सर्दियों में नींबू को गुनगुने पानी में मिलाकर पीना चाहिए।

– गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (जीईआरडी) से पीड़ित लोगों को नींबू के रस के अधिक सेवन से बचना चाहिए।

– साइट्रस कैंकर रोग नींबू के सबसे महत्वपूर्ण रोगों में से एक है जो जीवाणु जैथोमोनस एक्सोनोपोडिस के कारण होता है। हालांकि यह जीवाणु मनुष्यों के लिए हानिकारक नहीं है परंतु यह नींबू के पेड़ों की जीवन शक्ति को व्यापक रूप से प्रभावित करता है।

– अगर आपको पेट में अल्सर की समस्या है तो नींबू का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसे समय में नींबू का सेवन आपकी समस्या को और बढ़ा सकता है। नींबू में मौजूद एसिड और अन्य तत्व पेट की अल्सर की समस्या में नुकसानदायक हो सकते हैं। इसलिए पेट में अल्सर की समस्या में नींबू के सेवन से परहेज रखने की सलाह दी जाती है।

– नींबू में साइट्रेट होता है, जो कैल्शियम को किडनी में बनने और पथरी बनने से रोकने में मदद करता है। दिलचस्प बात यह है कि यह लाभ संतरे में मौजूद नहीं लगता है, जिससे गुर्दे की पथरी की रोकथाम में नींबू एक अनूठा उपकरण बन जाता है।

-आपको कितना नींबू पानी पीना चाहिए? स्टीफंस दिन भर में दो से तीन नींबू (लगभग चार से छह बड़े चम्मच) के रस का उपयोग करने की सलाह देते हैं, और भोजन के साथ एक या दो गिलास नींबू पानी और भोजन के बीच में एक गिलास पीते हैं।

अब आप गर्म पानी में नींबू डालकर पीने के फायदे भी जान लीजिए


खराब गले, कब्ज, किडनी और मसूड़ों की समस्याओं में राहत पहुंचाता है। साथ ही ब्लड प्रेशर और तनाव को कम करता है। त्वचा को स्वस्थ बनाने के साथ ही लिवर के लिए भी यह बेहतर होता है। 2 पाचन क्रिया, वजन संतुलित करने और कई तरह के कैंसर से बचाव करने में नींबू पानी मददगार होता है।

– गरम नींबू पानी पीने से झड़ते बालों की भी समस्या से राहत मिलती है। लेकिन जो लोग गठिया जैसे रोग से पीड़ित हैं उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए।

– इसके अलावा नींबू पानी आपको गैस की भी समस्या से राहत दिलाता है और तो और यह शरीर में विटामिन डी (vitamin d food) की भी कमी नहीं होने देता है।

– वहीं, गरम नींबू पानी पीने से लिवर भी मजबूत होता है। जिनका लिवर कमजोर है उनको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। तो ये रहे आपके गरम नींबू पानी पीने के फायदे।

नोट- इस पोर्टल में जो भी सलाह और जानकारी दी गयी हैं। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा हम नहीं करते।