Breaking : BJP महिला मोर्चा अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव… हर हर मोदी घर घर मोदी का चला रही थी अभियान.. MTH अस्पताल में किया गया शिफ़्ट

इंदौर। ज़िले में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। अब बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है। महिला अध्यक्ष इन दिनों घर घर जाकर हर हर मोदी घर घर मोदी अभियान चला रही थी। इसी दौरान वह संक्रमित हो गयी।

कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद अध्यक्ष पदमा भोजे को एमएएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों का सैंपल रिपोर्ट टेस्ट के लिए भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि 54 वर्षीय पदमा भोजे ब्लड प्रेशर की भी मरीज़ है। फ़िलहाल अस्पताल में इलाज के लिए शिफ्ट किया गया है।