पूर्व सरपंच पति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, वारदात के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

जांजगीर-चांपा। बिर्रा में दर्दनाक घटना सामने आयी है। यहां पूर्व सरपंच पति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गयी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने थाने में सरेंडर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, घटना बिर्रा थाना क्षेत्र के बिर्रा की है। जहां के पूर्व सरपंच के पति गोपी कर्ष की आरोपी ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया।

फ़िलहाल आरोपी ने ऐसा क्यों किया इस बात का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। इधर घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गयी।