COVID-19 Update : 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 13 हजार से ज्यादा मामले… 340 की हुई मौत

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के मामलों में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 13 हजार 91  मामले दर्ज किए गए। वहीं इस दौरान 340 लोगों की कोविड से मौत हो गई।

मंत्रालय ने कहा कि बीते 1 दिन में 13 हजार 878 लोग डिस्चार्ज हुए। मंत्रालय के अनुसार फिलहाल देश में कोरोना के 1 लाख 38 हजार 556 एक्टिव केस हैं। साथ ही अब तक 3 करोड़ 38 लाख 925 लोग ठीक हो चुके हैं। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड से अब तक 4  लाख 62 हजार 189 लोगों की मौत हो चुकी है। नए मामले पाए जाने के बाद देश में अब तक कोरोना के कुल पुष्ट मामलों की संख्या 3 करोड़ 44 लाख 16 हजार 70मामले पाए जा चुके हैं।

वहीं टीकाकरण की बात करें तो देश में अब तक 1 अरब 10 करोड़ 23 लाख 34 हजार 225 खुराकें दी जा चुकी हैं। इसमें से 57 लाख 54हजार 817  खुराक बुधवार को दी गई। कोविन पोर्टल के अनुसार कुल खुराक में से अब तक 74 करोड़ 68 लाख 57 हजार 853 खुराक पहली और 35 करोड़ 58 लाख 66 हजार 887 दूसरी खुराक दी जा चुकी है।