Insurance : शख्स ने करवाया था 24 करोड़ का इंश्योरेंस… निकालने के लिए खुद ट्रेन से कटवा लिए हाथ-पैर

फ़टाफ़ट डेस्क। इंसान अपना फ्यूचर सिक्योर करने के लिए लाइफ इंश्योरेंस करवाता है। इसके लिए अपने जिंदा रहते हुए लोगों को कुछ अमाउंट चुकाना पड़ता है। इसके बाद जब कभी जरुरत पड़ती है तो इंश्योरेंस कंपनी मदद के लिए सामने आते हैं। इंश्योरेंस कई तरह के होते हैं। इसमें हेल्थ के साथ लाइफ इंश्योरेंस भी शामिल होता है। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो इंश्योरेंस का फायदा उठाने के लिए गलत तरीके भी अपना लेते हैं। ऐसा ही फ्रॉड का एक मामला 2014 में हंगरी में हुआ था, जिसका खुलासा अब जाकर हुआ है।

जानकारी के मुताबिक़, 2014 में हंगरी के Nyircsaszari गांव में रहने वाले Sandor Cs. ने ट्रेन हादसे में अपने हाथ और पैर खो दिए। हादसे के बाद संदोर ने घुटने के नीचे से पूरे पैर और अपने हाथ खो दिए। इसके बाद वो व्हीलचेयर पर आ गया। साथ ही उसे नकली हाथ-पैर लगाए गए। शख्स ने इस हादसे के बाद अपने इंश्योरेंस कंपनी से पैसे मांगे। जब इंश्योरेंस कंपनी ने पैसे देने से पहले जांच की तो ऐसी बात सामने आई, जिसने सभी के होश उड़ा दिए।

9 नवंबर को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि संदोर ने इंश्योरेंस के पैसे निकालने के लिए जानते हुए अपना एक्सीडेंट करवाया। इंश्योरेंस कंपनी ने पाया कि संदोर ने खुद ही चलती ट्रेन के आगे छलांग लगाई थी। उसने 24 करोड़ का इंश्योरेंस करवा रखा था। इस पैसे को निकालने के लिए ही शख्स ने अपने हाथ-पैर कटवा लिए। साथ ही ये सारे इंश्योरेंस संदोर ने एक साल के अंदर करवाए थे।

संदोर के एक्सीडेंट के बाद ही उसकी बीवी ने इंश्योरेंस कंपनी से पैसे मांगे थे। लेकिन कंपनियों ने पहले इसकी जांच की। इसी में उनके सामने ये बात आई लेकिन संदोर इससे इंकार करता रहा। सालों ता कोर्ट में चले मामले में अब जाकर फैसला सुनाया गया है। इसमें कोर्ट ने कहा कि इंश्योरेंस के पैसों के लिए शख्स ने खुद ही अपना एक्सीडेंट करवाया था। इस कारण संदोर को दो साल जेल की सजा सुनाई गई। इसके अलावा कोर्ट को धोखा देने के लिए उसपर 4 लाख 71 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया।