CG Breaking: जवान ने खुद को मारी गोली, 3 दिन पहले ही घर से लौटा था जवान



बीजापुर. जिले से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। सीआरपीएफ के जवान ने खुद को गोली मार ली है। सीआरपीएफ के जिला मुख्यालय के 85 बटालियन में जवान पदस्थ था, बताया जा रहा है कि जवान केरल का रहने वाला है। विनय 3 दिन पहले अवकाश से वापस आया था। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

घटना सुबह 9 से 10 बजे के बीच की है, जवान बस चालक है, सुबह नाश्ते के बाद जवानों की एक टुकड़ी बस पर सवार होने वाली थी कि इससे पहले जवान ने खुद को गोली मार ली। फिलहाल शव पीएम के लिए जिला चिकित्सालय लाये जाने की खबर है, बटालियन अफसर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।