Breaking News : पॉवर स्टार कहे जाने वाले साउथ एक्टर का निधन…. क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने ट्विटर पर दी जानकारी

कन्नड़ सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले एक्टर पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को निधन हो गया। 29 अक्टूबर को हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें बैंग्लुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। अब उनके निधन की जानकारी क्रिकेटर Venkatesh Prasad ने ट्विटर पर ट्वीट करके दी है। उन्होंने 46 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली है।

पुनीत राजकुमार को लेकर 29 अक्टूबर शुक्रवार को खबर आई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पहले तो सीने में दर्द की शिकायत हुई, जो कि हार्ट अटैक बताया जा रहा है। अब उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनके फैंस सोशल मीडिया पर कामनाएं कर रहे हैं कि उनके चहेते जल्द से जल्द स्वस्थ होकर घर लौट आएं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई एक्टर का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। उम्मीद जताई जा रही है कि अस्पताल की ओर से जल्द ही उनके हेल्थ से जुड़े अपडेट्स डिटेल्स के साथ दिए जाएंगे।

एक्टर पुनीत को फैंस की ओर से अप्पु बुलाया जाता है। वो लेजेंड एक्टर राजकुमार और Parvathamma के बेटे हैं। उन्होंने 29 से ज्यादा कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी और बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल फिल्म अवॉर्ड से भी नवाजे जा चुके हैं। उनकी इस फिल्म का नाम ‘Bettada Hoovu’ था, जिसे 1985 में रिलीज किया गया था। इतना ही नहीं उन्होंने कर्नाटक स्टेट अवॉर्ड में बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का अवॉर्ड Chalisuva Modagalu और Yeradu Nakshatragalu में अपनी परफॉर्मेंस के लिए जीता था।

पुनीत देशभर में अप्पू के नाम से 2002 में फेमस हो गए. उन्हें ये नाम फैंस की ओर से दिया गया। वो ‘अभी’, ‘वीरा कन्नडिगा’, ‘अजय’, ‘अरासु’, ‘राम’, ‘हुडुगारु’ और ‘अनजनी पुत्र’ जैसी फेमस फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘Yuvarathnaa’ में देखा गया था। इस मूवी को इस साल रिलीज किया गया था।