Big Breaking: सब्जियों से भरा पिकअप बेकाबू होकर सड़क किनारे पलटा, 10 लोग घायल, दो गंभीर बिलासपुर रेफर

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में सब्जियों से भरी पिकअप हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में पिकअप में सवार 10 लोग घायल हो गए है। जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर है। उन्हे बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया है। मामला पामगढ़ थानाक्षेत्र का है।

दरअसल, एक पिकअप में 12 लोग सवार थे। जो बिलासपुर से सब्जी लेकर आ रहे थे। इसी दौरान पामगढ़ थाना क्षेत्र के बिलासपुर-मदनपुर रोड में पिकअप बेकाबू सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में पिकअप सवार 10 लोग घायल हो गए। इनमें से दो लोगों को ज्यादा चोटें आई है। दोनों को उपचार के लिए बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पामगढ़ थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई है।