Anganwadi Recruitment 2024: शहरी/ग्रामीण आंगनबाड़ी में निकली कार्यकर्ता और सहायिका के लिए नौकरी, हजारों पदों पर होगी भर्ती, डायरेक्ट Online Registration Link से 12वीं पास महिलाएं करें अप्लाई

Anganwadi Recruitment 2024: स्थानीय शिक्षित महिलाओं के लिए अच्छी खबर हैं। मतलब नौकरी पाने का सुनहरा मौका हैं। दरअसल, यूपी में आंगबाड़ी वर्कर्स के 23 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली हैं। इसके लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया हैं। जो कैंडिडेट्स अप्लाई करना चाहते हों, वे महिला बाल विकास परियोजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन केवल ऑनलाइन मोड पर ही होगा। इसके लिए Online Registration Link से अप्लाई भी कर सकेंगे और इन पदों के बारे में किसी भी प्रकार का डिटेल भी पता किया जा सकता हैं।

इतने पदों पर होगी भर्ती –

आंगनबाड़ी भर्ती में निकली वर्कर्स और आंगनबाड़ी हेल्पर्स के भर्ती में कुल 23753 पद हैं।  ये वैकेंसी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए हैं। आवेदन भराना शुरू हो गया हैं। और वहीं, फॉर्म भरने की लास्ट डेट की बात करें तो ये जिले के हिसाब से अलग अलग हैं। इसकी जानकारी आपको अपने जिले के लिंक पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं।
सामान्य तौर पर 1, 2, 3 और 5 अप्रैल इन भर्तियों के लिए जिले के अनुसार अप्लाई करने की आखिरी तारीख हैं।

केवल ये कैंडिडेट्स ही कर सकेंगे अप्लाई –

इन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी हैं कि, कैंडिडेट यूपी की मूल निवासी होना चाहिए। उसने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। आयु सीमा (Age Limit)  की बात करें तो इन पदों के लिए 18 से 35 साल तक की महिला उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। केवल महिला कैंडिडेट ही अप्लाई कर सकेंगे। इसके साथ ही, पात्रता, वेतनमान, आरक्षण इत्यादि तमाम अन्य जानकारियां पाने के लिए अपने जिले के लिंक पर क्लिक करें। जहां आपको सटीक जानकारी मिल जाएगा।

ऐसे होगा भर्ती प्रक्रिया –

इन पदों पर नौकरी पाने के लिए किसी प्रकार की परीक्षा नहीं देना होगा। बल्कि, सेलेक्शन सीधी भर्ती के माध्यम से होगा। मेरिट 12वीं क्लास में मिले अंकों के आधार पर बनेगा और जिसके हिसाब से कैंडिडेट्स का चयन किया जाएगा।

ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स –

1. 10 वीं, 12 वीं क्लास की सर्टिफिकेट्स।

2. आईडी प्रूफ और एज प्रूफ के लिए डॉक्यूमेंट्स।

3. डोमिसाइल सर्टिफिकेट (निवास प्रमाण पत्र)।

4. कास्ट सर्टिफिकेट (जाति प्रमाण पत्र)।

5. पासपोर्ट साइज फोटो।

6. मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी।

इक्षुक और योग्य उम्मीदवार यहां पर Online Registration Link क्लिक करके फॉर्म भर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़िए – IPL 2024 में विराट कोहली खेलेंगे या नहीं? सामने आया ये बड़ा अपडेट

बड़ा हादसा: फैक्ट्री का बॉयलर फटने से 100 कर्मचारी झुलसे, मचा हड़कंप

Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में कब-कब हैं चुनाव? इलेक्शन कमीशन ने की घोषणा

Lok Sabha Election Date: 7 चरणों में होंगे लोकसभा के चुनाव, 19 अप्रैल से वोटिंग, 4 जून को नतीजे

होली से पहले Life Insurance Corporation के 1.10 लाख कर्मचारियों को तोहफा, सैलरी में बढ़ोतरी को मिली मंजूरी