भाजपा सांसद के दर्शन पाने तरस रहे आमजन. जिला मुख्यालय में सांसद निवास नही होने से बढ़ी क्षेत्रवासीयों की मुश्किलें

जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा लोकसभा के भाजपा सांसद गुहाराम अजगले के दर्शन के लिए आमजन तरश रहे है. जिला मुख्यालय में सांसद के स्थायी निवास नही होने के कारण फरियाद लेकर आने वाले लोकसभा क्षेत्र के लोग सांसद के नही रहने से परेशान है। सांसद कब जिला मुख्यालय आते और चले जाते है इसकी जानकारी आमजन को नही मिल पाती हैं। जिससे वे नाराज है। सांसद जिला मुख्यालय आते भी है अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आते है लेकिन आमजन से नही मिल पाते . जिसके कारण लोग अपने शहर या गांव की समस्या से अवगत नही करा पाते. आये दिन लोग इसकी चर्चा करते रहते है। सांसद गुहाराम अजगले का स्थायी निवास सारंगढ होने के कारण ज्यादा समय अपने निर्वाचित लोकसभा क्षेत्र के जनता को नही दे पा रहे है। केन्द्र सरकार की योजनाओ का लाभ भी जनता तक नही पहुंच रही है। जिसका काम एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि को होता है। सांसद के जिला मुख्यालय में नही रहने जनता केन्द्र की योजनाओ से अनजान है।

बाहरी होने का मुददा गरमाया था लोकसभा चुनाव में..

लोकसभा चुनाव में भाजपा संासद गुहाराम अजगले पर आरोप लगा था कि वे लोकसभा क्षेत्र के बाहर के उम्मीदवार है.े सांसद ने इस आरोप को खारिज करते हुऐ जनता को भरोसा दिलाया था चुनाव जीतने के बाद वे जिला मुख्यालय में स्थायी रूप से निवासरत रहेगें. पर चुनाव जीतने के बाद सांसद अपने वादे भुल गये। जिससे जनता मे रोष व्याप्त है।

सांसद जांजगीर कब आते है पता नही चलता..

पूरे जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की जनता जो अपनी बातो को संासद के पास नही रख पाते. या अपनी समस्याओं से अवगत नही करा पाते जिसका मलाल उन लोगो को होता जो भरोसा कर प्रतिनिधि चूना हैं. पर इसका अपरोस सांसद को नही है। जिला मुख्यालय में स्थायी निवास रहने पर पूरे लोकसभा क्षेत्र के लोग आये दिन किसी न किसी काम से जिला कार्यालय आते रहते जिससे सांसद से सहजता से मुलाकात भी हो जाता पर ऐसा नही होता।