सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद..धान खरीदी केंद्र की जांच में पहुँचे.. नायब तहसीलदार को बना लिया बंधक..

बलरामपुर.. राज्य में इन दिनों समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जोरो पर है..किन्ही केंद्रों में किसानों का आक्रोश तो कुछ केंद्रों में प्रशासन की खौफ अब देखने को नजर आ रही है..इसी बीच धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करने पहुँचे नायब तहसीलदार को ही धान खरीदी केंद्र के मजदूरों ने बंधक बना लिया..जिन्हें लगभग 2 घण्टे बाद स्थानीय पुलिस की मदद से छुड़ाया जा सका..

दरसल नायब तहसीलदार रामानुजगंज पंचराम सलामे धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करने निकले थे..इस दौरान वे रामचन्द्रपुर के महावीरगंज खरीदी पहुँचे थे..जहाँ उन्हें धान खरीदी में लगे मजदूरों ने
बंधक बना लिया..इतना ही नही मजदूरों ने नायब तहसीलदार पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया है..

वही सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँच नायब तहसीलदार का छुड़ाया है..

इसके अलावा जिले के त्रिकुंडा धान खरीदी केंद्र में जांच के लिए पहुचे पटवारी को बंधक बनाने की खबरे मिली थी..जिसे एसडीएम के पहुँचने के बाद छुड़ाया गया..

वैसे जिन धान खरीदी केंद्रों में आज इस तरह की घटनाएं हुई ..वे उपार्जन केंद्र पहले से ही बिचौलियों के धान खरीदने के नामपर बदनाम रही है..जहाँ राजनैतिक रसूखदारों का डंका बजा करता है..उनकी तूती बोलती है.. जहाँ प्रशासनिक चहल कदमी उनके आकाओं को बर्दाश्त नही हुई होगी..