सक्ती विधायक खिलावन साहु के खिलाफ सामने आये 63 दावेदार…. खिलावन के लिए चुनौती से कम नही 2018 का विधानसभा चुनाव…..

संजय यादव
सक्ती विधानसभा में सबसे ज्यादा कांग्रेस के दावेदार
जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा जिले के सक्ती विधानसभा में काबिज भाजपा के विधायक खिलावन साहु के लिए आने वाला 2018 का चुनाव किसी चुनौती से कम नही होगा। इसे बात से अंदाज लगाया जा सकता है। कांग्रेस पार्टी के विधानसभा चुनाव लड़ने दावेदार सबसे ज्यादा वही से आवेदन किया हैं. 63 लोगो ने सक्ती से अपनी दावेदारी पेश की है। इसे इस प्रकार भी देख सकते है कि हो सकता है जनता अपने विधायक से संतुष्ट नही है जिसके चलते लोगो ने कांग्रेस पार्टी पर भरोसा कर दावेदारी पेश की हैं । आने वाले समय मे खिलावन के लिए मुश्किले खड़ी हो सकती है। जिले में सबसे ज्यादा दावेदार आवेदन कर खिलावन के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार है। खिलावन के खिलाफ में कांग्रेस के अलावा भाजपा संगठन के लोग भी है जो एन वक्त पर खेल बिगाड़ सकते है। विधायक एवं संगठन के बीच का तालमेल भी कुछ ज्यादा आच्छा नही है। वही दूसरी ओर भाजपा के जिलाध्यक्ष मेघाराम साहु का अलग खेमा नजर आता है। जो विधायक व संगठन को अलग -थलक करता दिखता है। ऐसी भी अपने विधायक निधि में भ्रष्ट्राचार की खबर के चलते सक्ती विधायक खिलावन साहू खुब चर्चा मे आये थे। जो एक जांच का विषय भी हो सकता हैं । सत्ता और संगठन में तालमेल मिलाने मे खिलावन साहु खरे नही उतर पा रहे हैं। कार्यकर्ताओ ंमे गुटबाजी उभर रही है। जिससे आने वाले समय में सक्ती विधानसभा में पार्टी के वोटबैंक में कमी देखी जा सकती है। ऐनकेन समय रहते विधायक अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट नही कर पाये तो आने वाला समय खिलावन साहु के लिए चुनौती से कम नही होगा। जिसका एक उदाहरण कांग्रेस के दावेदारी संख्या को भी मान सकते है। अब आगे देखना होगा कि खिलावन साहु के खिलाफ कांग्रेस पार्टी से किसका नाम में मुहर लगती है।