अम्बिकापुर भाजपा प्रत्याशी अनुराग को मिली जमानत. चक्काजाम के मामले थे फरार..

अम्बिकापुर.. सम्भाग मुख्यालय अम्बिकापुर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी अनुराग सिहदेव को 40 हजार की निजी मुचलके पर आज शाम न्यायिक अभिरक्षा से रिहा कर दिया गया है..

 

बता दे की वर्ष 2004 मे अनुराग सिहदेव ने भाजयुमो अध्यक्ष रहते अम्बिकापुर के संगम चौक में चक्काजाम कर आंदोलन किया थ..जिस पर कोतवाली पुलिस ने अनुराग सिहदेव समेत 5 भाजपाईयो के विरुद्ध धारा 141,341,34 के तहत मामला दर्ज किया था..तथा पुलिस ने अनुराग और उसके 5 समर्थकों को फरार बताते हुए कोर्ट में चार्जशीट पेश की थी..और कोर्ट ने इस मामले में अनुराग सिहदेव ने आज लगभग एक दशक बाद कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण किया था..

वही कोर्ट ने अनुराग सिहदेव को न्यायिक अभिरक्षा में रखा था..और आज शाम कोर्ट ने 40 हजार के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया है..