ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का उड़न खटोला कोरिया के मेरो गाँव में उतरा..!

कोरिया सोनू- मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह लोक सुराज अभियान के तहत कोरिया जिले में पहुँचे है.. जिले के खड़गवां विकास खंड के ग्राम पंचायत मेरो में मुख्यमंत्री का उड़नखटोला उतरा.. इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं.. गाँव में पहुँचने के बाद उप स्वास्थ्य केंद्र मेरो में मुख्यमंत्री ने जनता दरबार लगाई.. और समाधान शिविर में लोगो की समस्या का समाधान किया.. इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ विधायक श्यामबिहारी बिहारी जायसवाल और भाजपा नेता संजय सिंह भी मौजूद रहे.. मुख्यमंत्री के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया.. दरअसल मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह अंबिकापुर दौरे के बाद अंबिकापुर के उच्चविश्राम गृह में रात्री विश्राम के बाद आज अंबिकापुर से निकले और कोरिया जिले के मेरो गाँव में उतरे है..