Big Breaking : छत्तीसगढ़ के इस ज़िले में लगा लॉकडाउन… सिर्फ़ इतने समय तक खुलेंगी दुकानें… यहां देखें आदेश

बेमेतरा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बेमेतरा जिले के शहरी सीमाओं को कंटेनमेंट जोन घोषित कर लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। यहां आवश्यक वस्तु एवं सेवाओं की दुकान सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुली रहेंगी।

कलेक्टर शिव अनंत तायल ने बताया की यह लॉकडाउन जिले के तीन नगरीय निकाय क्षेत्रों में ही लगाई गई है। कलेक्टर द्वारा यह निर्णय गुरुवार को मिले 118 कोरोना मरीजों को देखते हुए लिया गया है। गुरुवार को राज्य सरकार ने कहा था की किस जिले में लॉकडाउन होगा। यह स्थानीय कलेक्टर परिस्थिति के अनुसार तय करेंगे।

आदेश-

img 20210402 wa0003778401017824300163
img 20210402 wa0023454060169327840634