न्यायधीशो का ट्रांसफर और प्रमोशन आदेश जारी

बिलासपुर कृष्णमोहन कुमार- न्यायधीशों का तबादला और पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए गए है, हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय से जारी इस  आदेश में 30 जजों का तबादला व 5 सिविल जजों को जिला जज के पद में किया गया पदोन्नत है।

जिसमें नारायणपुर के जेएमएफसी मुकेश कुमार पात्रे को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायगढ़, बालोद की जेएमएफसी सरिता दास को पंचम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर, सीजेएम धमतरी योगिता विनय वासनिक को द्वितीय एडीजे बिलासपुर, सीजेएम अंबिकापुर प्रशांत कुमार शिवहरे को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांकेर, सीजेएम बलौदाबाजार आदित्य जोशी को पंचम एडीजे रायगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है

इनका हुआ स्थानांतरण

प्रथम एडीजे दुर्ग सत्येंद्र कुमार साहू का भाटापारा बलौदा बाजार में एडीजे । एडीजे एफटीसी अंबिकापुर कुमारी रंजू राहुल राय का पंचम एडीजे बिलासपुर,  एडीजे कांकेर मनोज कुमार प्रजापति का एडीजे महासमुंद, एडीजे भाटापारा अजीत कुमार राजभानू का प्रथम एडीजे दुर्ग, एडीजे मनेंद्रगढ़ कीर्ति लकड़ा का तृतीय एडीजे जांजगीर-चांपा, एडीजे महासमुंद सुनीता टोप्पो का एडीजे एफटीसी  अंबिकापुर, एडीजे रायपुर पुरुषोत्तम सिंह मरकाम का प्रथम एडीजे बैकुंठपुर कोरिया, एडीजे रायपुर निधि शर्मा तिवारी का एडीजे एफटीसी महासमुंद,एडीजे जांजगीर पूजा जायसवाल का रायपुर, एडीजे महासमुंद कुमारी सुनीता साहू का एडीजे जगदलपुर के पद में तबादला किया गया है।

जांजगीर रायगढ़ में विशेष न्यायाधीश – अतिरिक्त मुख्य परिवार न्यायाधीश नीता यादव दुर्ग को जांजगीर-चांपा में विशेष न्यायाधीश एससी एवं एसटी और अतिरिक्त सचिव विधि एवं विधाई विभाग छत्तीसगढ़, विजय कुमार होता को रायगढ़ में विशेष न्यायाधीश के पद में पदस्थ किया गया है।

7 सीनियर सिविल जज बने सीजेएम

सिविल जज खैरागढ़ अमित राठौर को अंबिकापुर सरगुजा सीजेएम, सिविल जज भिलाई-3 विभा पांडे को खैरागढ़ राजनंदगांव एसीजेएम, दुर्ग की सिविल जज किरण थवाईत को सीजेएम धमतरी, सिविल जज सारंगढ़ अशोक कुमार लाल को सीजेएम बालोद, सिविल जज रायपुर सुमित कपूर को सीजेएम बलौदाबाजार, सिविल जज रायपुर अवध किशोर को सीजेएम बलौदाबाजार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग जितेंद्र कुमार सिंह को सीजेएम नारायणपुर के पद में पदस्थ किया गया है।

ये हुए प्रभावित

 सिविल जज बेमेतरा अविनाश कुमार त्रिपाठी का अंबागढ़ चौकी राजनांदगांव, सिविल जज महासमुंद श्रीनिवास तिवारी का सारंगढ़ रायगढ़, सिविल जज भाटापारा गणेशराम पटेल का भिलाई-3 दुर्ग एवं सिविल जज अंबागढ़ चौकी का भाटापारा तबादला किया गया है।  इसी प्रकार दो प्रोबेशनरी सिविल जजों को पदस्थ किया गया है इसमें आशीष डहरिया को जशपुर व डॉली ध्रुव को बालोद में पदस्थ किया गया है।