जब ढाई घंटे लेट होने के बाद कार्यकर्ता वापस जाने लगे तो चुनावी मंच से नपा अध्यक्ष ने सुनाया लोगो को भागवत कथा…

 

जांजगीर चाम्पा। पामगढ़ विधानसभा के शिवरीनारायण के मेला ग्राउंड में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आमसभा था।  सभा का समय 12 बजे निर्धारित की गई थी लेकिन किसी कारण वश कार्यक्रम में पहुचे में लेट हो रही थी। तभी सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा लोगो बंधे रखने के लिए अपना अपना विचार रख रहे थे। तभी दूर दूर गॉव से आए लोग जाने लगे तभी नपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने भागवत कथा सुनाने लगे। इस प्रकार किसी भी चुनावी सभा मे भगवत कथा सुन लोगो मे अलग अलग चर्चा होते रही। लोग मुख्य अतिथि के आने का निर्धारित समय से देर होने पर काफी समय तक बोर होते रहे। वही कार्यकर्ता पानी के बार बार मांग करते रहे। जिससे कार्यक्रम में अव्यवस्था रहा। बार बार  कार्यक्रम के संचालक द्वारा लोगो को जगह में बैठने का आग्रह करते रहे।